Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Shoaib Malik-Sana Javed: सानिया मिर्ज़ा से तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने की शादी, सामने आई तस्वीर

Shoaib Malik-Sana Javed: सानिया मिर्ज़ा से तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने की शादी, सामने आई तस्वीर

Shoaib Malik-Sana Javed: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक शादी के बंधन में बंध गए हैं. शनिवार सुबह उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है, शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है.शोएब की शादी इससे पहले भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से हुई थी, लेकिन कुछ वक्त पहले ही दोनों […]

Shoaib Malik-Sana Javed: सानिया मिर्ज़ा से तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने की शादी, सामने आई तस्वीर

Shoaib Malik-Sana Javed: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक शादी के बंधन में बंध गए हैं. शनिवार सुबह उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर शेयर की है, शोएब ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है.शोएब की शादी इससे पहले भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा से हुई थी, लेकिन कुछ वक्त पहले ही दोनों की तलाक की खबरें आई थीं और अब इस बीच शोएब मलिक की शादी की खबर सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/C2T6_lbI3RJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=c73e1fa1-30cf-4b97-86d1-ab70ee159c61&ig_mid=4970264D-DBD6-40EA-89E3-31556DD61094

अभी दो दिन पहले ही सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि तलाक काफी मुश्किल होता है और शादी भी काफी मुश्किल होती है. तभी ये संकेत सामने आ रहे थे कि शायद शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हो गया है. पिछले करीब एक साल से ही अफवाह चल रही थी कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों ही अलग हो सकते हैं, जिसकी अब पुष्टि हो गई है.

साल 2010 में हुई थी सानिया-शोएब की शादी

बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा की शादी 12 अप्रैल 2010 में हुई थी, तब भारत में इस मसले पर काफी विवाद भी हुआ था. दोनों की शादी हैदराबाद में हुई थी, साल 2018 में दोनों का एक बेटा भी हुआ था. लेकिन कोरोना के बाद से ही दोनों के बीच तनाव पैदा हुआ था और दोनों ही अलग रह रहे थे, हालांकि कुछ वक्त पहले सानिया और शोएब ने साथ मिलकर एक पाकिस्तानी शो भी होस्ट किया था.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

41 साल के शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं.सना जावेद पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस हैं और उनकी भी ये दूसरी शादी है. सना जावेद इससे पहले पाकिस्तानी सिंगर उमर जसवाल के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन उन्होंने अब शोएब मलिक से शादी की है. सना और उमर ने अपनी पुरानी सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से डिलीट भी कर ली हैं. सना की पहली शादी साल 2020 में हुई थी, जबकि अब साल 2024 में दूसरी शादी हुई है.