Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing SRL LANKA VS AFGHANISTAN 2ND T20I : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 72 रन से हराया

SRL LANKA VS AFGHANISTAN 2ND T20I : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 72 रन से हराया

SRL LANKA VS AFGHANISTAN 2ND T20I: दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच श्रीलंका ने दूसरे टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को 72 रनों से हरा दिया है।श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 187 रन बनाए और अफगानिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और […]

SRL LANKA VS AFGHANISTAN 2ND T20I : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 72 रन से हराया

SRL LANKA VS AFGHANISTAN 2ND T20I: दांबुला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच श्रीलंका ने दूसरे टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को 72 रनों से हरा दिया है।श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 187 रन बनाए और अफगानिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई और 115 रन पर ही ढेर हो गई।आइये देखते हैं कैसा रहा मैच:-

श्रीलंका की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी:-

अफगानिस्तान ने श्रृंखला में लगातार दूसरी बार टॉस जीता और एक बार फिर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।लेकिन इस बार उनका निर्णय अच्छा नहीं था क्योंकि श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाजों ने पहली ही गेंद से आक्रामक प्रदर्शन किया और पथुम निसांका और कुसल मेंडिस दोनों ने घरेलू टीम को शानदार शुरुआत दी ऐसे में अफगानिस्तान केवल 5 ओवर की समाप्ति तक 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार पहुंच गया।

Screenshot 2024 02 20 07 15 14 72 a1b1bbe5f63d5b96c1a0f87c197ebfae

हसरंगा और मैथ्यूज की क्रूरता और समरविक्रमा की अच्छी फाइटिंग फिफ्टी :-

श्रीलंकाई टीम की ओर से समरविक्रमा सर्वोच्च स्कोरर रहे और उन्होंने 50 रनों की जोरदार पारी खेली,लेकिन दुख की बात है कि वह नवीन-उल-हक की गेंद पर हिट-विकेट आउट हो गए| समविकारमा के विकेट के बाद हसरंगा और मैथ्यूज की जोड़ी ने जिम्मेदारी संभाली और अंतिम पांच में इन दोनों ने अफगानी गेंदबाजी लाइनअप को नष्ट कर दिया , मैथ्यूज की 22 गेंदों में 42 रन की पारी और हसरंगा की 9 गेंदों में 22 रन की बदौलत श्रीलंका 187 रन के अच्छे स्कोर तक पहुंच गया और अफगानिस्तान के लिए 188 रन का लक्ष्य था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

श्रीलंका की शानदार गेंदबाजी:-

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना आसान नहीं बनाया क्योंकि वे नियमित अंतराल पर विकेट लेते रहे, एंजेलो मैथ्यूज फिर से चमके ओर उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर दिया ,और स्कोरबोर्ड के दबाव के कारण अफगानिस्तान मैच में वापसी नहीं कर सका और केवल 115 रन पर ऑलआउट हो गया, जिसमें करीम जानत सर्वोच्च स्कोरर रहा।श्रीलंका की ओर से सभी गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, एंजेलो मैथ्यूज, फर्नांडो, हसारंगा और पथिराना ने 2-2 विकेट लिए,जबकि थीक्षाना और दासुन शनाका ने 1-1 विकेट लिया|

Screenshot 2024 02 20 07 14 54 31 a1b1bbe5f63d5b96c1a0f87c197ebfae

निष्कर्ष:-

इस तरह श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 72 रनों से हरा दिया और सीरीज में अब 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है एंजेलो मैथ्यूज को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच मिला | सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 21 फरवरी को खेला जाएगा।