Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing विराट कोहली पर आई ‘बुरी खबर’ सहम गए स्टुअर्ट ब्रॉड, कहा- ये सच नहीं हो सकता; जानिए पूरा ख़बर

विराट कोहली पर आई ‘बुरी खबर’ सहम गए स्टुअर्ट ब्रॉड, कहा- ये सच नहीं हो सकता; जानिए पूरा ख़बर

विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं. वह मौजूदा समय के महान बल्लेबाज हैं. फैंस उनको देखने को तरसते हैं. वह जहां जाते हैं वहां उनके फैंस मौजूद रहते हैं. लेकिन इसी साल जून में west indies और America की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले t20 world cup में हो सकता […]

विराट कोहली पर आई ‘बुरी खबर’ सहम गए स्टुअर्ट ब्रॉड, कहा- ये सच नहीं हो सकता; जानिए पूरा ख़बर

विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं. वह मौजूदा समय के महान बल्लेबाज हैं. फैंस उनको देखने को तरसते हैं. वह जहां जाते हैं वहां उनके फैंस मौजूद रहते हैं. लेकिन इसी साल जून में west indies और America की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले t20 world cup में हो सकता है कि कोहली दिखाई न दें.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेक्शन कमेटी कोहली को t20 world cup में से बाहर रखने के बारे में सोच रही है और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस बारे में उनसे बात करेंगे. कोहली का t20 world cup न खेलना तय है और इस बात को जानकर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज stuart broad काफी हैरान हो गए हैं.

ICC ने इस वर्ल्ड कप के मैच अमेरिका में कराने का फैसला किया है ताकि वहां क्रिकेट को बढ़ावा मिले. इसी कारण ICC ने भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को भी अमेरिका में कराने का फैसला किया है. ये मैच क्रिकेट की दुनिया के सबसे हाई वोल्टेज मैचों में गिना जाता है और जहां ये मैच होता है वहां दर्शकों की बाढ़ आ जाती है.

ब्रॉड को आया गुस्सा

जैसे ही कोहली के t20 world cup न खेलने को लेकर खबरें आईं वैसे ही ब्रॉड को गुस्सा आ गया. ब्रॉड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसे लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने लिखा कि ये बात सच नहीं हो सकती. उन्होंने लिखा कि ICC ने फैंस को देखते हुए अमेरिका में मैच आयोजित कराए जिसमें भारत और पाकिस्तान का मैच भी शामिल हैं जो न्यू यॉर्क में खेला जाना है. उन्होंने लिखा कि विराट पूरे विश्व में बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि कोहली का चयन किया जाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ये है कारण

BCCI का मानना है कि virat west indies की धीमी पिचों के लिए सही नहीं हैं जबकि टीम के पास t20 फॉर्मेट के कई खिलाड़ी हैं जो उनसे ज्यादा तेजी से रन बना सकते हैं. bcci का मानना है कि कोहली टीम को वो नहीं प्रदान कर सकते जिसकी टीम को जरूरत है. bcci ने विराट कोहली के भविष्य का फैसला चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर सौंपा है.

अजीत अगरकर को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह उन्हें मनाए ताकि युवा खिलाड़ियों के लिए जगह बन सके. लेकिन अगर Virat Kohli ने IPL में दमदार खेल दिखा दिया तो फिर उनकी जगह टीम में बन सकती है. इसलिए कोहली के लिए ipl 2024 काफी खास रहने वाला है.