Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing संडे हो मंडे, बिहार के बच्चों से अंडे हुए दूर, शिक्षा विभाग ने बजट बढ़ाया फिर भी मिड-डे मील में मिलना दूर

संडे हो मंडे, बिहार के बच्चों से अंडे हुए दूर, शिक्षा विभाग ने बजट बढ़ाया फिर भी मिड-डे मील में मिलना दूर

सीतामढ़ी: सूबे के हजारों प्राथमिक, मिडिल स्कूल के आलावा संस्कृत विद्यालय और मदरसों में मिड-डे मील (एमडीएम) का संचालन होता है। प्रतिदिन लाखों बच्चों को भोजन का लाभ मिलता है। अधिकांश प्रखंडों के स्कूलों में प्रधान शिक्षक के स्तर से ही एमडीएम के तहत भोजन तैयार कराया जाता है, तो कुछ प्रखंडों में एजेंसी को […]

संडे हो मंडे, बिहार के बच्चों से अंडे हुए दूर, शिक्षा विभाग ने बजट बढ़ाया फिर भी मिड-डे मील में मिलना दूर

सीतामढ़ी: सूबे के हजारों प्राथमिक, मिडिल स्कूल के आलावा संस्कृत विद्यालय और मदरसों में मिड-डे मील (एमडीएम) का संचालन होता है। प्रतिदिन लाखों बच्चों को भोजन का लाभ मिलता है। अधिकांश प्रखंडों के स्कूलों में प्रधान शिक्षक के स्तर से ही एमडीएम के तहत भोजन तैयार कराया जाता है, तो कुछ प्रखंडों में एजेंसी को भोजन की सप्लाई का जिम्मा दिया गया है। एमडीएम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की भी खबरें आती है। जिले में अब तक न जाने कितने प्रधानाचार्यों से एमडीएम की राशि के गबन के आरोप में वसूली भी हो चुकी है, तो अन्य कार्रवाई भी हुई हैं। इस बीच, ठंड के चलते सूबे में अंडा की कीमतों में उछाल आ गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार के स्तर से स्कूलों में बच्चों को एमडीएम में दिए जाने वाले अंडे के लिए बजट बढ़ा दिया है। अंडे की कीमत बढ़ाकर 6 रुपये प्रति अंडा कर दी गई है।

अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी नाकाफी

सरकार के स्तर से भले ही बच्चों के हित में अंडा और मौसमी फलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है, पर यह बढ़ोतरी नाकाफी है। जानकारों का कहना है कि ठंड के चलते अंडा का थोक दर प्रति अंडा 9 रुपये है। वहीं, सरकार का दर अब भी प्रति अंडा 3 रुपये कम है। इस लिहाज से शायद ही किसी स्कूल के बच्चे को इस कड़ाके की ठंड में अंडा नसीब होगा या प्रधान शिक्षक अंडा उपलब्ध करा सकेंगे। बताया गया है कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रति अंडा / मौसमी फल की दर बढ़ा कर 6 रुपये कर दी गई है।

navbharat times 106542844

पहले पांच रुपये दर था निर्धारित

दिसंबर 2023 तक एमडीएम के तहत बच्चों को दिए जाने वाले अंडा और मौसमी फल का रेट पांच रुपये प्रति पीस निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 6 रुपये कर दिया गया है। हालांकि यह दर भी मात्र जनवरी और फरवरी 2024 दो माह के लिए ही निर्धारित की गई है। मार्च से फिर पुराने दर यानी पांच रुपये प्रति पीस की दर से ही अंडा खरीद कर बच्चों को उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया है। इस आशय का पत्र एमडीएम निदेशक मिथिलेश मिश्र की ओर से जारी किया गया है। उन्होंने सभी एमडीएम डीपीओ को भेजे पत्र में यह स्पष्ट कर दिया है कि अंडा/मौसमी फल की खरीद पर होने वाले अतिरिक्त व्यय की पूर्ति उपलब्ध राशि से ही करने की बात कही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now