Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing सूर्यकुमार को वनडे में कुछ समझ नहीं आता… पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन का बड़ा बयान

सूर्यकुमार को वनडे में कुछ समझ नहीं आता… पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन का बड़ा बयान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान आया है. उनका मानना है कि 50 ओवरों के क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को कुछ नहीं सूझता, लेकिन टी20 में वह बहतरीन हैं. इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में उन पर नजरें होंगी. भारत के लिए 2021 में टी20 […]

सूर्यकुमार को वनडे में कुछ समझ नहीं आता… पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन का बड़ा बयान

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर बड़ा बयान आया है. उनका मानना है कि 50 ओवरों के क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को कुछ नहीं सूझता, लेकिन टी20 में वह बहतरीन हैं. इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में उन पर नजरें होंगी.

भारत के लिए 2021 में टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार अब तक 60 टी20 मैचों में 4 शतक और 17 अर्धशतक जड़ चुके हैं. उन्होंने 2022 में आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया था. वह वनडे में समान प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं.

55 साल के हुसैन के हवाले से आईसीसी ने कहा, ‘इस समय दुनिया की नजरें टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार पर लगी हैं. वह जबर्दस्त खेलते हैं. मिस्टर 360 हैं… क्योंकि चारों तरफ स्ट्रोक लगाते हैं. 50 ओवरों के क्रिकेट में वह हालांकि इसे दोहरा नहीं पाते.’

‘सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखना और भी मजेदार’

हुसैन ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में हर बार उन्हें पता होता है कि क्या करना है. टी20 मजेदार क्रिकेट है और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखना और भी मजेदार.’ इस साल टी20 विश्व कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होगा और हुसैन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका खिताब जीत सकता है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा, ‘ मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा, लेकिन दक्षिण अफ्रीका जीत सकता है. इंग्लैंड मौजूदा चैम्पियन है, लेकिन इस समय फॉर्म में नहीं है. वेस्टइंडीज की टीम अच्छी है और पाकिस्तान भी. मुझे लगता है कि फाइनल दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होगा.’