Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing T20 World Cup 2024 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत!

T20 World Cup 2024 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत!

T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी और पहले मैच में यूएसए की भिड़ंत कनाडा के साथ होगी । इस बार विश्व कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका कर रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज […]

T20 World Cup 2024 Schedule: टी-20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल जारी, इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत!

T20 World Cup 2024 Schedule: आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 जून से होगी और पहले मैच में यूएसए की भिड़ंत कनाडा के साथ होगी । इस बार विश्व कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका कर रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा।

1 जून से होगा टूर्नामेंट का आगाज

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से होगा। पहले मैच में अमेरिका की भिड़ंत कनाडा के साथ होगी। ग्रुप स्टेज के मुकाबले एक जून से लेकर 18 जून तक खेले जाएंगे। इसके बाद 19 जून से लेकर 24 जून तक सुपर 8 स्टेज के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 जून को होंगे। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताबी मैच 29 जून को खेला जाएगा।

कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत?

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। आयरलैंड से भिड़ने के बाद टीम इंडिया की अगली टक्कर पाकिस्तान से होगी। भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून को भारतीय टीम अमेरिका से भिड़ती नजर आएगी। वहीं, 15 जून को टीम इंडिया ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला कनाडा के साथ खेलेगी, जो फ्लोरिडा में खेला जाना है।

ग्रुप-ए में भारतीय टीम

टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका को रखा गया है। दूसरे ग्रुप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान को जगह दी गई है। ग्रुप-सी में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी को रखा गया है। ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और नेपाल की टीमें एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now