Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs AFG 3rd T20: क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया कि निगाहें, आखिरी टी20 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, ऐसा बन रहा समीकरण

IND vs AFG 3rd T20: क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया कि निगाहें, आखिरी टी20 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, ऐसा बन रहा समीकरण

IND vs AFG 3rd T20: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम बुधवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में इस लय को बरकरार रखते हुए ‘क्लीन स्वीप’ के इरादे से उतरेगी और कप्तान रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने की भी उम्मीद कर रही होगी. जून में होने वाले विश्व कप (T20 WC […]

IND vs AFG 3rd T20: क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया कि निगाहें, आखिरी टी20 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, ऐसा बन रहा समीकरण

IND vs AFG 3rd T20: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम बुधवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में इस लय को बरकरार रखते हुए ‘क्लीन स्वीप’ के इरादे से उतरेगी और कप्तान रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने की भी उम्मीद कर रही होगी. जून में होने वाले विश्व कप (T20 WC 2024) से पहले यह भारत का आखिरी टी20 मैच है।

मोहाली और इंदौर में मिली जीत के बाद टीम प्रबंधन कोई कोताही बरतना नहीं चाहेगा . दोनों मैचों में छह विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही. भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया .

इससे पहले टी20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर आखिरी ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है लेकिन अब बल्लेबाज पहली गेंद से ही आक्रामक खेल रहे हैं और शिवम दुबे तथा विराट कोहली ने इसकी बानगी पेश की. करीब 14 महीने बाद पहला टी20 खेल रहे कोहली (Virat Kohli vs AFG) ने इंदौर में 16 गेंद में 29 रन बनाये . उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीबुर रहमान का बखूबी सामना किया और उनकी सात गेंदों में 18 रन बनाये।

आम तौर पर कोहली स्पिनरों के खिलाफ धीमा खेलते हैं लेकिन इस मैच में उलटा देखने को मिला. वहीं दुबे पिछले साल डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये तीन साल बाद भारतीय टीम में लौटे. उसके बाद उन्होंने एशियाई खेलों में भाग लिया लेकिन आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिली. अपने स्टार स्पिनर राशिद खान के बिना खेल रही अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने दो आक्रामक अर्धशतक लगाये. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक जड़ा . भारत की नजरें इन दोनों युवाओं पर फिर रहेंगी .

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कप्तान रोहित (Rohit Sharma vs AFG) का बल्ला अभी तक नहीं चला है. पहले मैच में शुभमन गिल के साथ गलतफहमी होने पर वह रन आउट हो गए जबकि दूसरे मैच में फजलहक फारूकी की गेंद को भांप नहीं सके और सस्ते में विकेट गंवा दिया. दो मैचों में दो ही रन बना सके रोहित के फॉर्म से टीम प्रबंधन चिंतित नहीं होगा लेकिन आखिरी मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद जरूर होगी.

इस मैच में बल्लेबाजी क्रम में भले ही बदलाव नहीं किया जाये लेकिन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav in 3rd T20 Playing 11) और आवेश खान (Avesh khan in 3rd T20) को मौका मिल सकता है. कुलदीप को रवि बिश्नोई या वॉशिंगटन सुंदर की जगह और आवेश को मुकेश कुमार की जगह उतारा जा सकता है. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा रायपुर में पिछले साल आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच के बाद से टी20 खेल रहे हैं . उन्हें आराम देने का विचार होने पर संजू सैमसन को उतारा जा सकता है. दूसरी ओर अफगानिस्तान को सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो दोनों मैचों में नाकाम रहे हैं .

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद , नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, क़ैस अहमद, गुलबदीन नायब, राशिद खान.

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.