Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Team India Schedule 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा इन टीमों के खिलाफ भारत खेलेगा सीरीज, देखिए पूरा शेड्यूल

Team India Schedule 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा इन टीमों के खिलाफ भारत खेलेगा सीरीज, देखिए पूरा शेड्यूल

Team India Schedule 2024: साल 2023 भारत के लिए शानदार रहा. हालांकि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली लेकिन जिस अंदाज में भारत ने पूरे साल परफॉर्मेंस किया वह कमाल का रहा था. साल 2023 में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेली, वर्ल्ड कप का फाइनल खेली. इसके अलावा […]

Team India Schedule 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा इन टीमों के खिलाफ भारत खेलेगा सीरीज, देखिए पूरा शेड्यूल

Team India Schedule 2024: साल 2023 भारत के लिए शानदार रहा. हालांकि भारतीय टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में हार मिली लेकिन जिस अंदाज में भारत ने पूरे साल परफॉर्मेंस किया वह कमाल का रहा था. साल 2023 में भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेली, वर्ल्ड कप का फाइनल खेली. इसके अलावा एशिया कप का खिताब भी जीतने में सफल रही. अब अगले साल भी भारतीय टीम अपने परफॉर्मेंस को एक कदम आगे ले जाना चाहेगी और टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर वर्ल्ड कप न जीत पाने के घांव को भरने की कोशिश करेगी. इस साल यानी 2024 में भी भारतीय टीम काफी क्रिकेट खेलने वाली है.

साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 3 जनवरी से शुरू होगा. इसको बाद अफगानिस्तान की टीम भारत आने वाले हैं. जनवरी के आखिरी में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इसके बाद मार्च के आखिरी हफ्ते से आईपीएल (IPL 2024) शुरू होगा जो मई तक खेला जाएगा. वहीं, जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जाकर टी-20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है.

सितंबर में बांग्लादेश की टीम भारत आने वाली है तो वहीं अक्टूबर में भी न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर होगी. नवंबर-दिसंबर में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया जाकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. यानी इस साल भी क्रिकेट फैन्स को क्रिकेट का भरपूर डोज मिलने वाला है.

साल 2024 में ऐसा है भारतीय टीम का पूरा शे़ड्यूल ( Indian cricket schedule 2024) 

  • 11 से 17 जनवरी- तीन टी20 इंटरनेशनल अफगानिस्तान के खिलाफ (घर में)
  • 25 जनवरी से 11 मार्च- इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (घर में)
  • 22 मार्च से मई तक- (आईपीएल , आधिकारिक ऐलान होना बाकी)
  • 4 जून से 30 जून तक – टी20 वर्ल्ड कप (वेस्टइंडीज, यूएसए)
  • जुलाई- 3 टी20, 3 वनडे श्रीलंका के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी) (श्रीलंका में)
  • सितंबर- दो टेस्ट, तीन टी20 बांग्लादेश के खिलाफ ( डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी) ((घर पर)
  • अक्टूबर- 3 टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ, (डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी), (घर पर )
  • नवंबर-दिसंबर- 5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (डिटेल शेड्यूल व तारीखों का ऐलान होना बाकी) (ऑस्ट्रेलिया में)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Last updated on January 2, 2024. This article represents the author's views.