Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Farmers Protest: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी, बैरिकेड नीचे फेंके, देखें किसान प्रदर्शन के 5 Video

Farmers Protest: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी, बैरिकेड नीचे फेंके, देखें किसान प्रदर्शन के 5 Video

Farmers Protest : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसानों ने एक बार फिर प्रदर्शन करने की घोषणा की। इसके तहत पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोकने की कोशिश की। इस दौरान किसानों की भीड़ ने फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी और बैरिकेड […]

Farmers Protest: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी, बैरिकेड नीचे फेंके, देखें किसान प्रदर्शन के 5 Video

Farmers Protest : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसानों ने एक बार फिर प्रदर्शन करने की घोषणा की। इसके तहत पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोकने की कोशिश की। इस दौरान किसानों की भीड़ ने फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी और बैरिकेड नीचे फेंके। इस पर पुलिस ने पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। आइए देखते हैं किसानों के प्रदर्शन के 5 वीडियो।

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करते हुए पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर फ्लाईओवर से पुलिस बैरिकेड को नीचे फेंक दिया। ओवरब्रिज पर किसानों की भारी भीड़ जुटी हुई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

किसानों ने फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर तोड़े

प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को तोड़ दिया है। लोगों ने फ्लाईओवर के किनारे-किनारे लगे सेफ्टी बैरियर पर चढ़कर खूब हिलाया और फिर उसे तोड़ दिया।

पुलिस ने भीड़ पर पानी की बौछारें कीं

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं।

ट्रैक्टर लेकर आए हैं किसान

दिल्ली कूच करने के लिए कई किसान टैक्टर लेकर भी आए हैं। पुलिस द्वारा आंखू गैस के इस्तेमाल से बचने के लिए ट्रैक्टर चालकों ने गैस मास्क पहन रखा है।

सीमेंट बैरिकेट भी हटाए गए

प्रदर्शनकारी किसानों ने बॉर्डर पार करने की कोशिश करते हुए सीमेंट बैरिकेड को जबरन हटा दिया। शंभू सीमा के बाद जींद बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन किसान भी पीछे हटने को तैयार हैं। वे भी पुलिस की बाधाओं को हटाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट Hawk Mk-132 का एक्सीडेंट, जानें इसकी वजह और इस फाइटर जेट की 5 बड़ी बातें