Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing UP News: खेत की खाेदाई कर रहे थे मजदूर, तभी निकला कुछ ऐसा कि लूटने की मच गई होड़, मटका के साथ ठेकेदार ने कर दिया ‘खेल’

UP News: खेत की खाेदाई कर रहे थे मजदूर, तभी निकला कुछ ऐसा कि लूटने की मच गई होड़, मटका के साथ ठेकेदार ने कर दिया ‘खेल’

संभल, 24 जनवरी 2024 – उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव में एक मैदान की खुदाई के दौरान बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को मोहम्मद शाहजहां के शासनकाल का बताया जा रहा है। मिट्टी की खुदाई और भराव का काम कर रहे मजदूरों ने […]

UP News: खेत की खाेदाई कर रहे थे मजदूर, तभी निकला कुछ ऐसा कि लूटने की मच गई होड़, मटका के साथ ठेकेदार ने कर दिया ‘खेल’

संभल, 24 जनवरी 2024 – उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव में एक मैदान की खुदाई के दौरान बड़ी संख्या में चांदी के सिक्के मिले हैं। इन सिक्कों को मोहम्मद शाहजहां के शासनकाल का बताया जा रहा है।

मिट्टी की खुदाई और भराव का काम कर रहे मजदूरों ने जब मिट्टी में कुछ चमकते हुए पदार्थ देखे तो उन्होंने ठेकेदार को बताया। ठेकेदार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उन्हें भी पता चला कि ये चांदी के सिक्के हैं।

ग्राम प्रधान करन सिंह ने खुदाई में मिले सिक्कों की लूट के मामले में ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये सिक्के काफी पुराने हैं। इन सिक्कों को देखने के लिए आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

पुलिस का कहना है कि सिक्कों की जांच के बाद पता चलेगा कि ये वास्तव में मोहम्मद शाहजहां के शासनकाल के हैं या नहीं। यदि ऐसा हुआ तो यह एक ऐतिहासिक खोज होगी।