‘Big Boss 17’ में इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए ये 6 कंटेस्टेंट्स, डबल एलिमिनेशन हुआ तो नप सकते हैं ये 2 भी
रिंकू धवन और नील भट्ट के अलावा अनुराग डोभाल का भी पत्ता रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से कट चुका है। जहां दो को वोटों की कमी के आधार पर निकाला गया। वहीं, शो जीतने की चाहत में आए बाबू भैया के साथ मेकर्स ने खेला कर दिया। खैर। अब शो में तीन शॉकिंग एविक्शन्स […]

रिंकू धवन और नील भट्ट के अलावा अनुराग डोभाल का भी पत्ता रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से कट चुका है। जहां दो को वोटों की कमी के आधार पर निकाला गया। वहीं, शो जीतने की चाहत में आए बाबू भैया के साथ मेकर्स ने खेला कर दिया। खैर। अब शो में तीन शॉकिंग एविक्शन्स होने के बाद एक बार फिर से नॉमिनेशन्स हुए हैं, जिसमें दो-चार नहीं, बल्कि कई नप गए हैं। आइए बताते हैं।
‘द खबरी’ के मुताबिक, घर में नॉमिनेशन्स हुए। जिसकी शुरुआत कैप्टन ऑरा ने की। बिग बॉस ने एक चेन के हिसाब से सबको नॉमिनेट करने का मौका दिया था। ऐसे में ऑरा ने आयशा खान का नाम लिया और अपने कारण बताते हुए उनको नॉमिनेट किया। इसके बाद आयशा खान ने ऑरा को ही नॉमिनेट कर दिया। फिर ऑरा के पाले में गेंद आई तो उन्होंने अभिषेक का नाम लिया।
इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये सदस्य
अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरैल को नॉमिेनेट किया। समर्थ जुरैल ने मुनव्वर फारूकी को नॉमिनेट किया। मुनव्वर ने अरुण का नाम नॉमिनेशन में लिया। इन सबमें ईशा मालवीय, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे का नाम कहीं नहीं है। लेकिन जो नॉमिनेट हुए हैं, उसमें ऑरा, अभिषेक, समर्थ, आयशा, मुनव्वर और अरुण शामिल हैं।
मुनव्वर ने निकाली थी भड़ास
आपको बता दें कि अनुराग का जिस तरह से एविक्शन हुआ। उसमें ऑरा ने अंभिषेक का नाम लिया था। ईशा ने आयशा का और मुनव्वर ने अनुराग का। लेकिन जब दोबारा नॉमिनशन आया तो ऑरा ने पहले आयशा का नाम लिया। दूसरे नंबर पर उन्होंने अभिषेक को चुना। इसके अलावा, मुनव्वर ने कृष्णा द्वारा कराए गए भड़ास टास्क में अरुण और अनुराग की ही फोटो लगाकर उनको पंच मारा था। ऐसे में इनका क्लियर था कि एक निकल गया है और अब दूसरे को निकालो।
जा सकते हैं ऑरा और अरुण?
फिलहाल नॉमिनेशन्स देखकर यही लग रहा है कि बॉटम में अरुण और ऑरा हैं। दोनों ही जा सकते है, अगर डबल एविक्शन हुआ तो। क्योंकि अरुण कुछ कर नहीं रहे हैं और ऑरा के साथ भाषा की दिक्कत है, बिल्कुल नावेद सोल की तरह। ऐसे में दोनों का पत्ता घर में जल्द ही साफ हो सकता है। बाकी बचे समर्थ, आयशा, मुनव्वर और अभिषेक के चांसेस कम हैं।
Last updated on January 3, 2024. This article represents the author's views.
