Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing iPhone 15 जैसे फीचर के साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता फोन, कीमत मात्र 6,999 है, मिलेगा 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी

iPhone 15 जैसे फीचर के साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता फोन, कीमत मात्र 6,999 है, मिलेगा 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी

भारत में Infinix ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो एक एंट्री लेवल का स्मार्टफोन है. इस फोन का नाम Infinix Smart 8 Plus है. Affordable Price सेगमेंट में आने वाला यह फोन कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है और यह फोन Mediatek Helio G36 2.2 […]

iPhone 15 जैसे फीचर के साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता फोन, कीमत मात्र 6,999 है, मिलेगा 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी

भारत में Infinix ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो एक एंट्री लेवल का स्मार्टफोन है. इस फोन का नाम Infinix Smart 8 Plus है. Affordable Price सेगमेंट में आने वाला यह फोन कई अच्छे फीचर्स के साथ आता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है और यह फोन Mediatek Helio G36 2.2 GHz Octa-Core प्रोसेसर के साथ आता है.

Infinix Smart 8 Plus की कीमत 7799 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर लिस्टेड पोस्टर के मुताबिक, कुछ ऑफर्स के बाद इसे 6999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इस कीमत में 4GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में आता है, जो Galaxy White, Timber Black और Shiny Gold हैं.

Infinix Smart 8 Plus के स्पेसिफिकेशन

Infinix Smart 8 Plus में 6.6 inch का HD+ डिस्प्ले दिया है. इसमें 90Hz Punch-Hole डिस्प्ले है. कंपनी ने बताया कि इसमें एक Magic Ring भी है, जो iPhone के Dynamic island की याद दिला सकता है. इसमें यूजर्स को जरूरी इंफोर्मेशन नजर आएंगी, जिसमें चार्जिंग स्टेटस, इन-कॉल टाइम और बैटरी परसेंटेज आदि नजर आएगी.

Infinix Smart 8 Plus का प्रोसेसर और बैटरी

Infinix Smart 8 Plus में MediaTek Helio G36 2.2 GHz Octa-Core प्रोसेसर मिलेगा. इसके साथ 4 GB RAM और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं. इसमें MemFusion टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. जो जरूरत पढ़ने पर 8GB वर्चुअल रैम एक्सेस करने की सुविधा देगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Infinix Smart 8 Plus का कैमरा सेटअप

Infinix Smart 8 Plus में डुअल AI Camera दिया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर है. साथ ही यह फोन Quad-LED रिंग के साथ आता है, जो कम रोशनी में भी बेहतर क्लीयरिटी के साथ फोटो क्लिक करने में मदद करता है. इस स्मार्टफोन में 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. फोटो और वीडियो बनाने के लिए इसमें पहले से कुछ मोड्स सेट हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं.