Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Valentines Day Sale: 5G की स्पीड पर चलेगा यह सस्ता टैबलेट, 12.1 इंच डिस्प्ले और 35W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी.

Valentines Day Sale: 5G की स्पीड पर चलेगा यह सस्ता टैबलेट, 12.1 इंच डिस्प्ले और 35W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी.

ऑनर ने हाल ही में चीनी बाजार में Honor Magic V2 RSR पोर्श डिजाइन के साथ Honor Magic 6 और Magic 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन डिवाइस की घोषणा वैश्विक बाजार में अपकमिंग MWC (Mobile World Congress) 2024 टेक ट्रेड शो में की जाएगी, जो फरवरी के अंत तक आयोजित किया जाएगा। टिप्स्टर […]

Valentines Day Sale: 5G की स्पीड पर चलेगा यह सस्ता टैबलेट, 12.1 इंच डिस्प्ले और 35W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी.

ऑनर ने हाल ही में चीनी बाजार में Honor Magic V2 RSR पोर्श डिजाइन के साथ Honor Magic 6 और Magic 6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इन डिवाइस की घोषणा वैश्विक बाजार में अपकमिंग MWC (Mobile World Congress) 2024 टेक ट्रेड शो में की जाएगी, जो फरवरी के अंत तक आयोजित किया जाएगा। टिप्स्टर Digital Chat Station के एक नए लीक से पता चलता है कि ब्रांड चीनी बाजार के लिए एक नए 5G टैबलेट पर भी काम कर रहा है। अपकमिंग 5G टैबलेट में क्या होगा खास, चलिए नजर डालते हैं अब तक सामने आई डिटेल्स पर…

अपकमिंग 5G टैबलेट में क्या होगा खास

टिप्स्टर के अनुसार, 5G सपोर्ट वाला Upcoming Honor Tablet स्नैपड्रैगन चिप के साथ एक एंट्री-लेवल मॉडल होगा। इसमें 12.1 इंच की एलसीडी स्क्रीन होगी जिसमें 2560 * 1600 पिक्सेल का क्वाड एचडी रिजॉल्यूशन और आई प्रोटेक्शन सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि डिवाइस की बैटरी साइज के बारे मे कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक में टिप्स्टर ने इतना जरूर बताया है कि Battery 35W Fast चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

टिप्स्टर ने कहा कि ऑनर एक फ्लैगशिप टैबलेट पर भी काम कर रहा है जिसमें Satellite Connectivity के लिए सपोर्ट होगा। हालांकि, टिप्स्टर ने इन टैबलेट के मार्केटिंग नेम का खुलासा नहीं किया है।

आमतौर पर ऑनर, पैड और पैड एक्स ब्रांडिंग के साथ अपने टैबलेट लॉन्च करता है। दिसंबर 2023 में, कंपनी ने चीन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 से लैस Honor Pad 9 की घोषणा की। डिवाइस, जिसे Honor Tablet 9 के नाम से भी जाना जाता है, में सेलुलर कनेक्टिविटी नहीं है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जुलाई 2023 में, कंपनी ने चीन में Snapdragon 685 chipset से लैस Honor Pad X9 की घोषणा की। यह टैबलेट वैश्विक बाजार में वाई-फाई ओनली और एलटीई वर्जन में भी उपलब्ध है।

ऐसी संभावना है कि टिप्स्टर जिस एंट्री-लेवल 5G टैबलेट की बात कर रहा है, वह Honor Pad X9 का सक्सेसर हो सकता है। इसलिए, यह संभावना है कि बाजार में आने पर टैबलेट को Honor Pad X10 कहा जा सकता है।