Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing UP Police Constable Exam Center List 2024: कांस्टेबल परीक्षा के लिए राज्य के 75 जिलों की सेंटर लिस्ट जारी!

UP Police Constable Exam Center List 2024: कांस्टेबल परीक्षा के लिए राज्य के 75 जिलों की सेंटर लिस्ट जारी!

UP Police Constable Exam Center List 2024: यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारियां तेज हो गईं हैं I राज्य में परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाना तय हुआ हैI ये भर्ती प्रक्रिया लम्बे समय से प्रतीक्षारत थी इस भर्ती के जरिये राज्य में 60,244 पदों पर भर्तियाँ की जानी हैI जिसके लिए […]

UP Police Constable Exam Center List 2024: कांस्टेबल परीक्षा के  लिए राज्य के 75 जिलों की  सेंटर लिस्ट जारी!

UP Police Constable Exam Center List 2024: यूपी पुलिस परीक्षा की तैयारियां तेज हो गईं हैं I राज्य में परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाना तय हुआ हैI ये भर्ती प्रक्रिया लम्बे समय से प्रतीक्षारत थी इस भर्ती के जरिये राज्य में 60,244 पदों पर भर्तियाँ की जानी हैI जिसके लिए लगभग 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया हैI यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन राज्य के 75 जिलों में किया जाएगा इसके लिए राज्य में 3 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैंI

परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को 2 सत्रों में किया जाएगाI उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा ने इस विषय में सभी जिलों के जिलाधिकारी और एसपी को विस्तृत निर्देश जारी किये हैंI परीक्षा की एक पाली में 12,04,360 उम्मीदवार सम्मिलित होंगे परीक्षा में कुल 48,17, 441 उम्मीदवार भाग सम्मिलित होंगेI परीक्षा के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया हैI

UP Police Constable Exam Center List 2024 – महत्वपूर्ण जानकारी 

भर्ती निकाय
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
परीक्षा का नाम
यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024
परीक्षा स्तर
राज्य सरकार
परीक्षा का तरीका
ऑनलाइन
अवधि
2 घंटे
प्रश्नों की संख्या
150
अंकन योजना
प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक
नकारात्मक अंकन
0.25 अंक
परीक्षा की भाषा
हिंदी और अंग्रेजी
चयन प्रक्रिया
1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
2. दस्तावेज़ सत्यापन
3. शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
आधिकारिक वेबसाइट
uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा केंद्र 2024 की सूची

उत्तर प्रदेश पुलिस में 60,244 कांस्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली है। हाल ही में, अधिकारियों ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर घोषणा की कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए 377 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

UP Police Bharti 2024 संभावित परीक्षा केंद्र

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 75 जिलों में आयोजित होगी हालाँकि ये जिले कौनसे हैं इसके विषय में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन राज्य के कुछ ऐसे संभावित जिले हैं जिनमें परीक्षा आयोजित हो सकती है उम्मीदवार नीचे टेबल में संभावित परीक्षा केन्द्रों की लिस्ट चेक कर सकते हैंI

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
आगरा
कुशीनगर
गाज़ियाबाद
बलरामपुर
हाथरस
झांसी
फैजाबाद
सिद्धार्थनगर
गोरखपुर
सहारनपुर
गोंडा
मिर्जापुर
रामपुर
मुरादाबाद
बुलन्दशहर
संत रविदास नगर
शामली
हमीरपुर
चंदौली
इलाहाबाद
कानपुर
गोंडा
बागपत
शाहजहांपुर
अमरोहा
कानपुर नगर
रायबरेली
बरेली
प्रयागराज
सीतापुर
अंबेडकरनगर
गोरखपुर
वाराणसी
मथुरा
अलीगढ
ललितपुर
बलिया
बस्ती
महराजगंज