Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing UPSSSC PET Result 2023: कल तक ही वैलिड है पिछला सर्टिफिकेट, उत्तर प्रदेश पीईटी परिणाम 25 को होगा जारी!

UPSSSC PET Result 2023: कल तक ही वैलिड है पिछला सर्टिफिकेट, उत्तर प्रदेश पीईटी परिणाम 25 को होगा जारी!

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 के आयोजन को करीब 3 माह समाप्त होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इसके बाद आयोग द्वारा पीईटी परिणाम UPSSSC PET Result 2023) जारी किए जाने का […]

UPSSSC PET Result 2023

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पीईटी 2023 के आयोजन को करीब 3 माह समाप्त होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन 28 और 29 अक्टूबर 2023 को किया गया था। इसके बाद आयोग द्वारा पीईटी परिणाम UPSSSC PET Result 2023) जारी किए जाने का इंतजार लगभग 25 लाख उम्मीदवारों को है। आयोग द्वारा आमतौर पर 3 माह में परिणाम घोषित किए जाने के पैटर्न के मुताबिक नतीजे इसी सप्ताह जारी किए जाने की पूरी संभावना है।

UPSSSC PET Result 2023: 24 जनवरी तक ही वैलिड है पिछला सर्टिफिकेट

बता दें कि उत्तर प्रदेश पीईटी में सफल घोषित उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं, जिसकी वैलिडिटी परिणाम जारी होने की तिथि से एक वर्ष होती है। ऐसे में वर्ष 2022 की परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जारी किया गया सर्टिफिकेट 24 जनवरी 2024 तक वैलिड है। उम्मीद की जा रही है कि UPSSSC अब वर्ष 2023 के नतीजों की घोषणा जल्द ही करेगा और संभव है परिणाम (UPSSSC PET 2023 Result) 25 जनवरी को घोषित कर दिए जाएं।

UPSSSC PET Result 2023: कहां और कैसे देखें परिणाम?

यूपी पीईटी 2023 के नतीजों की घोषणा के बाद UPSSSC परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव करेगा। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके और नए पेज पर अपने अप्लीकेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ से लॉग-इन करके परिणाम और प्राप्तांक (UP PET 2023 Score Card) देख सकेंगे।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम विभागों में समूह ग के पदों पर UPSSSC द्वारा साल भर की जाने वाली भर्तियों के लिए कॉमन फर्स्ट राऊंड के तौर पर हर साल आयोजित की जाने वाली UP PET परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार प्राप्त स्कोर के आधार पर आयोग की भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार पर कटेगरी के अनुसार तैयार की गई मेरिट लिस्ट के मुताबिक सीधे दूसरे चरण (मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षा) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now