Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Vikram Bhatt exposes Ameesha Patel: आखिरकार विक्रम भट्ट ने खोली अमीषा पटेल की पोल

Vikram Bhatt exposes Ameesha Patel: आखिरकार विक्रम भट्ट ने खोली अमीषा पटेल की पोल

Vikram Bhatt exposes Ameesha Patel : साल 2006 में विक्रम भट्ट की फिल्म अनकही रिलीज हुई थी। देखते ही दर्शक समझ गए कि यह तो निर्देशक की जिंदगी की दास्तां हैं। पत्नी अदिति भट्ट और प्रेमिका सुष्मिता सेन की कहानी। अपनी पत्नी के साथ रहते हुए एक मॉडल पर दिल आना और उसके साथ अफेयर […]

Vikram Bhatt exposes Ameesha Patel: आखिरकार विक्रम भट्ट ने खोली अमीषा पटेल की पोल

Vikram Bhatt exposes Ameesha Patel : साल 2006 में विक्रम भट्ट की फिल्म अनकही रिलीज हुई थी। देखते ही दर्शक समझ गए कि यह तो निर्देशक की जिंदगी की दास्तां हैं। पत्नी अदिति भट्ट और प्रेमिका सुष्मिता सेन की कहानी। अपनी पत्नी के साथ रहते हुए एक मॉडल पर दिल आना और उसके साथ अफेयर कर लेना। वो मॉडल और कोई नहीं, उनकी पूर्व प्रेमिका सुष्मिता सेन थीं। उस फिल्म को बनाने के दौरान विक्रम सुष्मिता से अलग हो चुके थे और अमीषा पटेल के साथ रिश्ते में थे।

अमीषा की जिंदगी में तूफान

अनकही में अमीषा ने हीरो के पत्नी की भूमिका निभाई थी। अमीषा का उन दिनों ठीक-ठाक नाम था। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में तूफान मचा हुआ था। अमीषा पटेल अपने पेरेंट्स से हद दर्जे की खफा थीं। उन्हें लगता था कि अब तक की उनकी सारी कमाई उनके माता-पिता ने हड़प ली है। वो अपने माता-पिता के खिलाफ केस करने की तैयारी कर रही थी। विक्रम भट्ट उस समय सुष्मिता से अलग हो रहे थे, उन्हें अमीषा का सहारा मिल गया और अमीषा को उनका।

विक्रम भट्ट के साथ रहने से अमीषा को हुआ नुकसान

वो दोनों लिव इन में रहने लगे। विक्रम भट्ट के साथ रहने का अमीषा को फायदा से ज्यादा नुकसान ही हुआ। फिल्म निर्माता-निर्देशक उनके पास पहुंचने से कतराने लगे, उन्हें लगा कि अमीषा अब सिर्फ विक्रम की ही फिल्मों में काम करेंगी। दूसरे अमीषा को अपने पेरेंट्स के विरोध में लड़ने की वजह से भी काफी बदनामी झेलनी पड़ी। एक समय में टॉप की नायिका माने जानेवाली अमीषा का करियर देखते-देखते ढहने लगा। फिल्मी गलियारों में उनको लेकर तरह-तरह की बातें उड़ने लगीं। सबसे ज्यादा तो इस बात पर कि अपने माता-पिता को उसने कठघरे में खड़ा कर दिया। कहीं ना कहीं इन सबके पीछे विक्रम भट्ट को भी दोषी ठहराया जाने लगा कि वो पीछे से अमीषा को ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं।

अमीषा की चालाकी

पांच साल लिव इन में रहने के बाद अमीषा और विक्रम का रिश्ता समाप्त हुआ। उसी साल, जिस साल विक्रम की हॉरर फिल्म 1920 रिलीज हुई। अपने ब्रेकअप को लेकर उन दोनों ने मीडिया से कुछ नहीं कहा। बस दोनों की दुनिया बदल गई। विक्रम स्पिरुचियालिटी की तरफ बढ़ गए और अमीषा अपने आपको हॉट हीरोइन साबित करने में लग गईं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

6 महीने का राशन, ट्रॉलियों में डीजल… इस बार भी लंबे आंदोलन के लिए तैयार हैं किसान

लंबे समय के बाद फिल्म गदर-2 में अमीषा को मिली सफलता

अमीषा को लंबे समय बाद अब जाकर गदर 2 से कामयाबी मिली। हालांकि इस फिल्म के हिट होने का श्रेय उन्हें कम सनी देओल को पूरा दिया जा रहा है। पर कम से कम लंबे अर्से बाद अमीषा की किसी फिल्म को हिट का तमगा मिला है। अब जाकर विक्रम भट्ट ने भी अपने एक इंटरव्यू में अमीषा को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, अमीषा मेरे पास इसलिए आई थी कि उस समय वो अकेली पड़ गई थी और अपने पेरेंट्स से उसका झगड़ा चल रहा था।

पेरेंट्स से बातचीत शुरू होने के बाद अमीषा हुई थी अलग

हालांकि विक्रम ने अपनी भूतपूर्व प्रेमिकाओं को बुरा नहीं कहा पर बातों-बातों में अमीषा की चालाकी तो बता ही दी। उस पूरे दौर में जब मीडिया विक्रम को बदनाम कर रही थी और उनके बारे में अनाप-शनाप खबरें बाहर आ रही थीं, उन्होंने बिलकुल रिएक्ट नहीं किया। उन्हें लगा कि अमीषा को बुरा लगेगा। लेकिन अमीषा ने अलग होने का फैसला तब लिया जब पेरेंट्स से उसकी बात होने लगी। विक्रम की बातों से यही लगा कि अमीषा ने उन्हें यूज किया। अमीषा के पास पैसे भी खत्म होने लगे थे और उन्हें यह भी अहसास होने लगा था कि विक्रम की गर्लफ्रेंड रह कर वो फिल्मों में कुछ काम हासिल नहीं कर पाएंगी।

अमीषा का फिगर को मेटेंन करना रहा फोकस

बाद के सालों में अमीषा कई रिलेशनशिप में रहीं, पर एक-दो साल में टाटा-बायबाय कह दिया। उनका पूरा जोर अपने फिगर को मेंटेन करने में रहा। इन दिनों विक्रम भट्ट अपनी दूसरी पत्नी श्वेताबंरी के साथ रह रहे हैं और फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सलमान खान की नई भाभी Sshura Khan के साथ हो गया हादसा, पोस्ट में हुआ खुलासा; पढ़िए रिपोर्ट