Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing गिरिडीह के गांव शराब मंडी में तब्दील हो गये रोज होता है हंगामा, पियक्कड़ों का लगता है जमावड़ा

गिरिडीह के गांव शराब मंडी में तब्दील हो गये रोज होता है हंगामा, पियक्कड़ों का लगता है जमावड़ा

गिरिडीह : बेंगाबाद के सोनबाद, मोतीलेदा पंचायत के परसाटोल और महुआर पंचायत के दूधीडीह व महुआर गांव महुआ शराब की मंडी के रूप में तब्दील हो गया है. यहां रोज महुआ शराब की भट्टी सुलगती है और दोपहर से रात तक पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता रहता है. पियक्कड़ों के हो हल्ला से आसपास के ग्रामीण […]

गिरिडीह के गांव शराब मंडी में तब्दील हो गये रोज होता है हंगामा, पियक्कड़ों का लगता है जमावड़ा

गिरिडीह : बेंगाबाद के सोनबाद, मोतीलेदा पंचायत के परसाटोल और महुआर पंचायत के दूधीडीह व महुआर गांव महुआ शराब की मंडी के रूप में तब्दील हो गया है. यहां रोज महुआ शराब की भट्टी सुलगती है और दोपहर से रात तक पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता रहता है. पियक्कड़ों के हो हल्ला से आसपास के ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं. आपत्ति जताने पर हंगामा होना यहां आम बात है. हालांकि, पुलिस कई बार छापेमारी कर चुकी है और कुछ लोग जेल भी जा चुके हैं, लेकिन धंधा मंदा नहीं पड़ रहा है. विशेष आयोजनों पर यहां का नजारा ही बदल जाता है.

नये साल पर बढ़ जायेगी बिक्री

उक्त स्थानों पर महुआ शराब की खूब बिक्री होती है. नया साल के मौके पर ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए धंधेबाज स्टॉक बढ़ाने में जुट गये हैं. उक्त स्थानों पर बड़ी-बड़ी भट्टियां लगायी गयी हैं, जहां महुआ शराब बनायी जा रही है. पियक्कड़ों के अलावा यहां अवैध शराब के धंधेबाज पहुंचते हैं और शराह ले जाकर अन्य गांवों में बिक्री भी करते हैं. इधर, बेंगाबाद पुलिस का कहना है कि जल्द ही छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.

Last updated on January 3, 2024. This article represents the author's views.