Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing बीच मैच में श्री राम की भक्ति में लीन हुए Virat Kohli, वीडियो में चेहरे का भाव जीत रहा फैन्स का दिल

बीच मैच में श्री राम की भक्ति में लीन हुए Virat Kohli, वीडियो में चेहरे का भाव जीत रहा फैन्स का दिल

Virat Kohli lord Rama gesture in Cape Town: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन के न्यूलैंड में दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस बीच मैच के पहले दिन ही तीसरी पारी का आगाज हुआ है। कोहली ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- भारत के बल्लेबाजों के ओर से विराट कोहली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। […]

बीच मैच में श्री राम की भक्ति में लीन हुए Virat Kohli, वीडियो में चेहरे का भाव जीत रहा फैन्स का दिल

Virat Kohli lord Rama gesture in Cape Town: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केप टाउन के न्यूलैंड में दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस बीच मैच के पहले दिन ही तीसरी पारी का आगाज हुआ है।

कोहली ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-

भारत के बल्लेबाजों के ओर से विराट कोहली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को तहस-नहस कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की पूरी पारी 55 रन पर सिमट गई। ऐसे में विराट कोहली ने कैमरा के सामने शानदार प्रदर्शन किया।

कोहली ने वीडिया वायरल-

कोहली ने कैमरा का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। ऐसे में कोहली का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोहली ने भारत के नए साल के पहले मैच में मैदान पर जमकर मस्ती की। कोहली का मैदान पर एक पोज सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

प्रभु राम की भक्ति करने लगे कोहली-

दरअसल केशव माहराज के क्रीज पर आते ही न्यूलैंड में “राम सिया राम” मंत्र बजाया गया। ऐसे में विराट कोहली ने हाथों से “धनुष और तीर का आकार” बनाते हुए हाथ जोड़कर प्रार्थना करने का पोज बनाया। विराट कोहली का यह पोज सोशल मीडिया पर हर तरफ धूम मचा रहा है। विराट कोहली ने स्लिप कॉर्डन पर फिल्डिंग करते हुए ये डांस किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

स्टंप माइक में कैद हुई राहुल और केशव की बातचीत-

ऐसे में केएल राहुल ने मुस्कान के साथ केशव महाराज को बताया कि जब भी वह बल्लेबाजी करने आते हैं तो यह गाना बजता है। ऐसे में स्चंप माोइक में राहुल और महाराज के बीच की यह बातचीत रिकॉर्ड हो गई। इस पर केशव महाराज ने इस पर हां करते हुए बातचीत की।