Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Vyommitra: इंसान से पहले रोबोट पहुंचेगा स्पेस, ये है ISRO का मास्टर प्लान

Vyommitra: इंसान से पहले रोबोट पहुंचेगा स्पेस, ये है ISRO का मास्टर प्लान

हर भारतीय बस यही चाहता है कि ISRO की मेहनत और सफतलाओं का परचम यूं ही लहराता रहे, Chandrayaan-3 की अपार सफलता के बाद पिछले साल ही इसरो के अगले मिशन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया था. अब सभी की नजरें इस साल अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रोबोट Vyommitra पर टिकी […]

Vyommitra: इंसान से पहले रोबोट पहुंचेगा स्पेस, ये है ISRO का मास्टर प्लान

हर भारतीय बस यही चाहता है कि ISRO की मेहनत और सफतलाओं का परचम यूं ही लहराता रहे, Chandrayaan-3 की अपार सफलता के बाद पिछले साल ही इसरो के अगले मिशन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया था. अब सभी की नजरें इस साल अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला रोबोट Vyommitra पर टिकी हैं, इसरो इस महिला रोबोट को जल्द स्पेस में भेजने वाला है और इस मिशन के लिए तैयारियां भी कर ली गई हैं.

Vyommitra की सफलता के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को भेज जा सकेगा. गगनयान मिशन अगले साल यानी 2025 के लिए शेड्यूल है, गगनयान मिशन से पहले व्योममित्र का स्पेस में जाना बहुत ही जरूरी है और जल्द व्योममित्र के अंतरिक्ष में उड़ान भरने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि आखिर अंतरक्षि में जाने वाली महिला रोबोट के नाम का आखिर मतलब है क्या?

Vyommitra Meaning: क्या है व्योममित्र का मतलब?

आप भी सोच रहे होंगे कि इस महिला रोबोट को Vyommitra नाम तो मिल गया लेकिन आखिर इस शब्द का मतलब है क्या? व्योममित्र का मतलब संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है, व्योम और मित्रा. व्योम का मतलब है स्पेस और मित्रा का मतलब है दोस्त.

ISRO Gaganyaan Mission को लेकर चल रही तैयारी की बात करें तो यह मिशन इसरो का पहला मानवयुक्त मिशन होगा. इस महिला रोबोट को इंसानी रूप दिया गया है, इस रोबोट में आपको इंसानों जैसी काया देखने को मिलेगी जैसे कि आंख-नाक आदि.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

गगनयान मिशन से पहले ISRO का बड़ा कदम

इंसानों से पहले व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजने का कारण यह है कि ये महिला रोबोट अलग-अलग मापदंडों की निगरानी कर सकती है. इसके अलावा अलर्ट जारी कर सकती है और लाइफ सपोर्ट ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है.

सिर्फ यही नहीं, महिला रोबोट 6 पैनलों को ऑपरेट करने और सवालों के जवाब देने में भी सक्षम है. महिला रोबोट अंतरिक्ष यात्रियों की तरह ही काम करेगी और जरूरी निर्देशों को समझेगी. यह ग्राउंड स्टेशन में वैज्ञानिकों और टीम से संपर्क करके बात भी कर सकेगी.

Leave a Comment