Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing सर्दियों में पाना चाहते हैं Glowing Skin? तो अपनाएं 5 गजब के घरेलू नुस्खे, कुछ हीं दिनों के इस्तेमाल में लोग आपको देखने से नहीं चूकेंगे!

सर्दियों में पाना चाहते हैं Glowing Skin? तो अपनाएं 5 गजब के घरेलू नुस्खे, कुछ हीं दिनों के इस्तेमाल में लोग आपको देखने से नहीं चूकेंगे!

Skin Care Tips: सर्दियों में हर किसी व्यक्ति को अपनी स्किन रूखी-सूखी बेजान होने का खतरा बना रहता है। जब आपकी स्किन साफ और स्मूथ होती है, तो आपका आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ जाता है, साथ ही मूड भी हर दिन अच्छा रहता है, लेकिन दिनभर की थकान, हर दिन प्रदूषण के लगातार संपर्क में […]

सर्दियों में पाना चाहते हैं Glowing Skin? तो अपनाएं 5 गजब के घरेलू नुस्खे, कुछ हीं दिनों के इस्तेमाल में लोग आपको देखने से नहीं चूकेंगे!

Skin Care Tips: सर्दियों में हर किसी व्यक्ति को अपनी स्किन रूखी-सूखी बेजान होने का खतरा बना रहता है। जब आपकी स्किन साफ और स्मूथ होती है, तो आपका आत्मविश्वास और ज्यादा बढ़ जाता है, साथ ही मूड भी हर दिन अच्छा रहता है, लेकिन दिनभर की थकान, हर दिन प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने और तनाव के कारण त्वचा का निखार उड़ जाता है। अगर आप भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को सुंदर और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आपको घर बैठे-बैठे इन घरेलू उपायों को जरूर अपनाना चाहिए।

1. नारियल तेल (Coconut Oil)

WhatsApp Image 2023 12 26 at 4.10.23 PM

नारियल का तेल रूखी-सूखी स्किन के लिए एक अच्छा घरेलू उपचार है। तेल त्वचा में नमी को बनाए रखता है, साथ ही सूरज की यूवी किरणों से आपकी स्किन को प्रोटेक्ट भी करता है।

कैसे लगाएं:-

  • तेल को हल्का गर्म कर लें और कुछ बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • तेल के बूंदों की धीरे-धीरे स्किन पर मालिश करें।
  • रात को तेल लगाकर सोएं और अगली सुबह अपना चेहरा धो लें।

2. एलोवेरा (Aloe Vera)

WhatsApp Image 2023 12 26 at 4.11.30 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ग्लोइंग स्किन और लंबे बालों के लिए एलोवेरा एक अच्छा घरेलू उपाय है। एलोवेरा हमारे स्किन पर मुहासों और झुर्रियों को होने से रोकता है, जिसके साथ ही ये आपकी स्किन को कोमल और साफ बनाने में मदद करता है।

कैसे लगाएं:-

  • इसके पौधे से एलो जेल को निकालें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • उसके बाद जेल को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।

3. दूध (Milk) 

Milk

दूध तो हर घर में उपलब्ध होता है, इसमें कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते है। कच्चे दूध में डूबी रुई से अपने चेहरे की गंदगी, टैन और अशुद्धियों को दूर कर सकते हैं और घर पर ही ग्लोइंग स्किन हासिल कर सकते हैं।

कैसे लगाएं:-

  • 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच शहद और बेसन मिलाएं।
  • इस फेस पैक को लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें और चेहरे को सुखा लें।

4. शहद (Honey)

Honey

शहद भी हमारी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक गुण दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करते हैं। शहद आपकी त्वचा की नमी को बनाए रखता है और समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है।

कैसे लगाएं:-

  • साफ और नम त्वचा पर शहद लगाएं।
  • थोड़े से शहद को लें और धीरे-धीरे स्किन पर मालिश करें।
  • इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें।
  • गुनगुने पानी से धो लें।

5.  पपीता (Papaya)

Papay

पपीता ग्लोइंग स्किन के लिए एक  शानदार घरेलू उपचार है क्योंकि यह डल स्किन को और इनएक्टिव प्रोटीन को खत्म करने में मदद करता है। आइये जानते हैं, इसे कैसे यूज किया जा सकता है।

पपीता फेस पैक बनाएं:

  • पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक बाउल में मैश कर लें
  • मसले हुए फल में एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें

निष्कर्ष:

आज के इस आर्टिकल में हमने बताया है कि आप अपने स्कीम को ठंडा के दिनों में भी रूखी सूखी और बेजान होने से बचा सकते हैं इसे अच्छी तरह से देखभाल कर सकते हैं इन घरेलू नुकसान को इस्तेमाल करके।

Leave a Comment