“PSL मिनी IPL है पाकिस्तान का…”, वसीम अकरम के ब्लॉकबस्टर जवाब ने फैन्स के बीच मचाई धूम; देखिए
Wasim Akram on IPL vs PSL: आईपीएल (IPL) और पीएसएल (PSL) की तुलना फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज भी लगातार करते रहते हैं. अब एक बाऱ फिर पीएसएल और आईपीएल में कौन बेस्ट लीग है इसको लेकर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने जवाब दिया है. दरअसल, स्पोर्ट्सक्रीड़ा के साथ बात करते हुए जब वसीम […]

Wasim Akram on IPL vs PSL: आईपीएल (IPL) और पीएसएल (PSL) की तुलना फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व दिग्गज भी लगातार करते रहते हैं. अब एक बाऱ फिर पीएसएल और आईपीएल में कौन बेस्ट लीग है इसको लेकर वसीम अकरम (Wasim Akram) ने जवाब दिया है. दरअसल, स्पोर्ट्सक्रीड़ा के साथ बात करते हुए जब वसीम से आईपीएल या पीएसएल में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया तो वसीम ने आईपीएल को चुना. वसीम ने अपनी राय रखते हुए कहा कि, इसमें कोई शक नहीं है कि आईपीएल बड़ा है. अकरम ने कहा, “मैंने दोनों जगह काम किया है. आईपीएल और पीएसएल की तुलना नहीं हो सकती है. आईपीएल काफी बड़ा है. पाकिस्तान में पीएसएल काफी बड़ा है इसमें कोई संदेह नहीं है, पाकिस्तान में पीएसएल मिनी आईपीएल (IPL vs PSK) की तरह है.”
वहीं, इसके अलावा वसीम से केकेआर और कराची किंग्स में से किसी एक को चुनने को कहा तो पूर्व गेंदबाज ने दोनों फ्रेंचाइजी टीम का नाम लिया. सवाल-जवाब के क्रम में वसीम से उनके फेवरेट एक्टर के बारे में भी पूछा गया तो स्विंग के सुल्तान ने शाहरुख खान का नाम लिया. बता दें कि आईपीएल में वसीम अकरम केकेआर के गेंदबाज कोच के तौर पर काम कर चुके हैं.
हाल ही में आईपीएल ऑक्शन आयोजित हुआ था जिसमें मिचेल स्टार्क को केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. स्टार्क को इतनी मोटी रकम देकर केकेआर ने खरीदा, इसी को देखकर यह समझा जा सकता है कि आईपीएल इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ा लीग है. आईपीएल की शुरूआ 2008 में हुई थी. पहली बार आईपीएल का खिताब राजस्थान रॉयल्स ने जीता था. अबतक मुबंई औऱ सीएसके ने 5-5 बार आईपएल का खिताब जीतने में सफल रही है. इस बार आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने की संभावना है.
Last updated on January 3, 2024. This article represents the author's views.
