Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में अभी और सताएगी ठंड, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के साथ गिरेगा तापमान

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में अभी और सताएगी ठंड, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के साथ गिरेगा तापमान

Weather Update: दिन में खिली धूप के कारण ठंड से धीरे-धीरे राहत मिल रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है। कई राज्यों में हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर सर्द हवाएं और ठिठुरन का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में […]

Weather Update: दिन में खिली धूप के कारण ठंड से धीरे-धीरे राहत मिल रही है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है। कई राज्यों में हो रही बारिश की वजह से एक बार फिर सर्द हवाएं और ठिठुरन का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली और उसके सटे इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर एक बार फिर शुरू हो सकती है जिसका असर कई मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

हल्के बादलों और लगातार चलने वाले सर्द हवाओं के कारण दिल्ली के लोगों को इस बार लंबी सर्दियों का सामना करना पड़ा है। मगर अब दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट महसूस की जा सकती है। दिन में खिली धूप निकलने की वजह से लोगों को ठिठुरन वाली ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर देखने को मिलेगा।

Read more Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें अपने शहर में फ्यूल का दाम

बिहार में लोगों को ठंड से मिलेगी राहत

बिहार के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी सर्द हवाएं तो कभी बारिश के बाद अब बिहार के मौसम में सुधार के आसार की भविष्यवाणी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार से धूप निकलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गुरुवार को राज्य के उत्तरी एवं मध्य बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।

कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट भी आ सकती है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों के दौरान बिहार में हल्की से मध्यम बारिश संभवाना है।