Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Virat Kohli कब मैदान पर करेंगे वापसी? T20 World Cup खेलने के लिए जरूरी IPL

Virat Kohli कब मैदान पर करेंगे वापसी? T20 World Cup खेलने के लिए जरूरी IPL

IPL 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। दूसरी बार पिता बनने के बाद से विराट ने कोई मैच नहीं खेला है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल शुरू होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स […]

Virat Kohli कब मैदान पर करेंगे वापसी? T20 World Cup खेलने के लिए जरूरी IPL

IPL 2024 Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। दूसरी बार पिता बनने के बाद से विराट ने कोई मैच नहीं खेला है। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल शुरू होने में दो सप्ताह से भी कम का समय बचा हुआ है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। लेकिन अभी तक आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की मैदान पर वापसी नहीं हुई है। वहीं विराट कोहली टी20 विश्व कप 2024 में भी टीम इंडिया के लिए अहम कड़ी होने वाले हैं फैंस चाहते हैं कि विराट टी20 विश्व कप में भी खेले लेकिन उसके लिए विराट को पहले आईपीएल 2024 खेलना होगा।

खिलाड़ियों के चयन के लिए आईपीएल की होगी अहम भूमिका

आईपीएल 2024 इस टी20 विश्व कप 2024 के लिए खिलाड़ियों के चयन को लेकर अहम भूमिका निभाने वाला है। जो खिलाड़ी आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करेगा उसको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसे में विराट कोहली का आईपीएल 2024 में खेलना काफी ज्यादा अहम हो जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि उनको पूरी उम्मीद है कि विराट कोहली आईपीएल खेलेंगे। हालांकि कब उनकी टीम में एंट्री होगी ये आरसीबी को ही पता है। टी20 विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के चयन में आईपीएल इस बार बड़ी भूमिका निभा सकता है।

https://twitter.com/133_AT_Hobart/status/1767156358074556532?t=TLV6uAegXopdwlLLlUFAKg&s=19

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

IND vs ENG टेस्ट सीरीज से वापस लिया था नाम

हाल ही में India और England के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई। जिसको टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया था। सीरीज की शुरुआत से पहले टीम में विराट कोहली का भी नाम था लेकिन सीरीज के पहले दो मैचों में विराट नहीं खेले थे। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि विराट तीसरे टेस्ट मैच में वापसी करेंगे लेकिन बाद में विराट ने पूरी सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। क्योंकि विराट कोहली दूसरी बार पिता बने थे। फैंस विराट कोहली की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट अगले सप्ताह rcb के कैंप से जुड़ सकते हैं।