Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing School Closed: ठंड से कब मिलेगी राहत, बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में इस दिन तक स्कूल बंद

School Closed: ठंड से कब मिलेगी राहत, बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में इस दिन तक स्कूल बंद

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है. शीतलहर और घने कोहरे के कारण ट्रेन और उड़नें रद्द हो रही हैं. इधर बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी को बढ़ा दिया गया है. इसको लेकर आदेश जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश […]

School Closed: ठंड से कब मिलेगी राहत, बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में इस दिन तक स्कूल बंद

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित देश के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है. शीतलहर और घने कोहरे के कारण ट्रेन और उड़नें रद्द हो रही हैं. इधर बिहार और उत्तर प्रदेश में ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी को बढ़ा दिया गया है. इसको लेकर आदेश जारी कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी तक स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 18 जनवरी तक बंद करने की घोषणा की गई है. जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे. जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि लखनऊ जनपद में शीतलहरी को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तापमान को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाता है.

9 से 12वीं की कक्षा 10 बजे से 3 बजे तक

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी. सुविधानुसार ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं चलाने का भी सुझाव दिया गया है.

गाइडलाइन जारी

जिलाधिकारी की ओर से स्कूलों में ठंड से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है. जिसके अनुसार कहा गया है कि छात्रों को ठंड से बचाव के लिए कक्षाओं में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर का प्रयोग किया जाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

छात्रों को खुले में बैठाने पर रोक लगाई गई है

छात्रों को यूनीफार्म पहनने की बाध्यता से भी राहत दी गई है. जिलाधिकारी की ओर से आदेश दिया गया है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनकर ही छात्र स्कूल आएंगे. आदेश में ये भी बताया गया है कि इसे सभी स्कूलों में कड़ाई से पालन किया जाएगा.

पटना और भागलपुर में स्कूल 20 जनवरी तक बंद

बिहारी में भी सर्दी और कोहरे का कहर जारी है. ठंड को देखते हुए पटना और भागलपुर जिले के सभी स्कूलों में 20 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है. कक्षा 8वीं तक के लिए ही आदेश जारी किया गया है.

झारखंड में शीतलहर, चतरा जिले का कुल्लू 1.2 डिग्री सेल्सियस

झारखंड में सर्दी का सितम जारी है और चतरा जिले के कुल्लू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में इस मौसम का सबसे कम तापमान है. झारखंड के अधिकतर जिलों में सोमवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जबकि आठ जिलों में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले दो दिनों तक राज्य भर में इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. उन्होंने कहा, 16 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है.

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को तीव्र शीतलहर की स्थिति बनी रही और शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब समेत कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा.

कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप, तापमान जमाव बिंदु से नीचे

कश्मीर में शीत लहर के बीच कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे गिर गया. श्रीनगर शहर में सोमवार रात तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो इससे एक रात पहले शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे था.