Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Sachin Dhas Profile: कौन हैं सच‍िन धास, ज‍िन्होंने हारी बाजी पलटकर भारत को दिलाया वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट… कभी बल्ले की हुई थी जांच

Sachin Dhas Profile: कौन हैं सच‍िन धास, ज‍िन्होंने हारी बाजी पलटकर भारत को दिलाया वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट… कभी बल्ले की हुई थी जांच

Who is Sachin Dhas, Know Everything about India’s U-19 WC star: पांच बार की अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन भारत ने 6 फरवरी को साउथ अफ्रीका को रौंदकर दो विकेट से हराकर नौवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया. कप्तान उदय सहारन ने 81 (124 गेंद) रनों की सधी हुई पारी खेली. वहीं […]

Sachin Dhas Profile: कौन हैं सच‍िन धास, ज‍िन्होंने हारी बाजी पलटकर भारत को दिलाया वर्ल्ड कप फाइनल का टिकट… कभी बल्ले की हुई थी जांच

Who is Sachin Dhas, Know Everything about India’s U-19 WC star: पांच बार की अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन भारत ने 6 फरवरी को साउथ अफ्रीका को रौंदकर दो विकेट से हराकर नौवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया.

कप्तान उदय सहारन ने 81 (124 गेंद) रनों की सधी हुई पारी खेली. वहीं उनको सचिन धास ने 96 रन (95 गेंद) का शानदार साथ मिला. इस तरह भारत ने 245 के टारगेट को 7 गेंद पहले ही पूरा कर लिया. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि टीम इंडिया ने एक समय 32 रन पर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.

सच‍िन धास ने इससे पहले नेपाल के ख‍िलाफ भी मैच में 117 रनों की पारी खेली थी. कुल म‍िलाकर सच‍िन और उदय ने एक तरह से यह संदेश देने की कोश‍िश की है आने वाले दौर में वो टीम इंडिया में भी दावेदारी ठोक सकते हैं.

वैसे इस जोड़ी ने पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 200 से अधिक रनों की साझेदारी की थी. वहीं साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ इस जोड़ी ने 187 गेंदों में 171 रनों की साझेदारी की और फंसे हुए मैच को जीत में बदल डाला. अब सच‍िन से

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

https://www.instagram.com/reel/C3Bl3AzSDFD/?utm_source=ig_embed&ig_rid=00e4ea2a-4da8-4cef-a933-64df81df6c5e&ig_mid=7D73744C-616A-4AF2-82E0-1B0712EE831A

कौन हैं सच‍िन धास, छक्के मारने के ल‍िए हैं फेमस

सच‍िन धास महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले हैं. सच‍िन ने पुणे में एक इन्व‍िटेशन अंडर-19 टूर्नामेंट के दौरान छक्के मारने की क्षमता से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था. सच‍िन के छक्के मारने से आयोजक इतने हैरान हो गए कि उन्होंने उनके बल्ले की भी जांच की थी.

तेंदुलकर के नाम पर रखा गया सच‍िन धास का नाम

सचिन के पिता संजय धास ने उनका नाम भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा है, जो सुनील गावस्कर के बाद उनके दूसरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में संजय ने बताया कि वो खुद यूनिवर्सिटी लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं. संजय ने इस बातचीत में बताया था कि उन्होंने अपने बेटे को उसके जन्म से पहले ही क्रिकेटर बनाने का प्लान तैयार कर लिया था.

पैसे उधार लिए और बेटे सच‍िन के लिए टर्फ विकेट तैयार किया

सच‍िन धास के पिता संजय धास ने इस बातचीत के दौरान यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने बेटे को ट्रेन‍िंग देने के लिए पैसे उधार लेकर टर्फ विकेट तैयार किए. हालांकि, बीड में जल संकट के कारण विकेटों को फ्रेश रखना एक कठिन काम था. इसलिए, उन्हें हर दूसरे या तीसरे दिन पानी के टैंकर को बुलाना पड़ता था. संजय सचिन की सफलता का श्रेय कोच अजहर श्रेय देते हैं, जिन्होंने उसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज बनाने के लिए अथक मेहनत की.

https://www.instagram.com/p/C3AzhKJPAwX/?utm_source=ig_embed&ig_rid=1a7e6bb0-e798-4dc1-82db-3189d127d452&ig_mid=1B2B7602-2ADA-4BFC-9149-27C16AFB8789

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सच‍िन धास के हैं इतने रन

सच‍िन धास अंडर 19 वर्ल्ड कप में 2024 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 6 मैचों में 73.50 के एवरेज से 294 रन बनाए हैं. नंबर 1 पर भारतीय बल्लेबाज मुशीर खान हैं. उन्होंने 6 मैचों में 67.60 के एवरेज से 338 रन बनाए हैं.

https://www.instagram.com/reel/C3Aw-MRvswT/?utm_source=ig_embed&ig_rid=6a2c2483-9b31-44a8-8f5d-8c8b750018ab&ig_mid=25ADE7DB-4CD3-4F5E-B79F-9B5E3D71E7DA

सच‍िन की मां हैं महाराष्ट्र पुल‍िस में कार्यरत

सचिन धास की मां सुरेखा धास महाराष्ट्र पुलिस में अस‍िस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) हैं. वो अपने समय में एक कबड्डी खिलाड़ी रह चुकी हैं. वहीं सच‍िन के पिता यून‍िवर्स‍िटी लेवल पर क्रिकेट खेल चुके हैं. वहीं सचिन की बहन प्रतीक्षा पुणे में यूएसपीसी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं.