Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing WPL 2024: ‘उनकी बैटिंग से हमें समझ आया’, हरमनप्रीत कौर ने यूपी वॉरियर्स को मात देने के बाद किया बड़ा खुलासा

WPL 2024: ‘उनकी बैटिंग से हमें समझ आया’, हरमनप्रीत कौर ने यूपी वॉरियर्स को मात देने के बाद किया बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 14वें मैच में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) को 42 रन से मात दी। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब […]

WPL 2024: ‘उनकी बैटिंग से हमें समझ आया’, हरमनप्रीत कौर ने यूपी वॉरियर्स को मात देने के बाद किया बड़ा खुलासा

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुरुवार को विमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 14वें मैच में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) को 42 रन से मात दी। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बना सकी।

मुंबई की जीत के बाद कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि यूपी वॉरियर्स की बल्‍लेबाजी से उन्‍हें समझ आया कि उनकी टीम का बल्‍ले से प्रदर्शन अच्‍छा रहा। हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘बल्‍लेबाजी करते समय, शुरुआत में लगा कि हमने कम स्‍कोर खड़ा किया है। मगर जब यूपी वॉरियर्स बैटिंग करने आई तो हमें पता चला कि हमने बैट से अच्‍छा प्रदर्शन किया है। मेरे और नताली शीवर के बीच साझेदारी महत्‍वपूर्ण रही। वो बहुत अच्‍छा खेल रही थीं और मैं स्‍ट्राइक रोटेट करने का काम कर रही थीं।’

मुंबई इंडियंस की कप्‍तान ने आगे कहा, ‘एमेलिया केर ने भी उम्‍दा योगदान दिया। यूपी वॉरियर्स ने अच्‍छी गेंदबाजी की, हमें आसानी से रन नहीं बनाने दिए। जब हम बल्‍लेबाजी कर रहे थे, तो हम जानते थे कि पिच में कुछ है। मैंने अपनी टीम के साथियों से कहा कि यह भले ही विशाल स्‍कोर नहीं हो, लेकिन अगर हम अपनी गेंद में गति का परिवर्तन करें और स्‍टंप लाइन पर रखेंगे तो निश्चित ही उन्‍हें रोकने में कामयाब रहेंगे।’

हरमन ने साइका इशाक की तारीफ करते हुए कहा, साइका स्‍मार्ट है। वो जानती है कि क्‍या करना है। जब भी वो यॉर्कर करने जाती है तो अपनी पूरी गति के साथ गेंद फेंकती है। मैंने उससे कहा कि जब भी ऐसी गेंद डालना हो तो पूरी ताकत के साथ कराना।’बता दें कि इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम डब्‍ल्‍यूपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे स्‍थान पर पहुंच गई है। यह मुंबई की 6 मैचों में चौथी जीत रही। वहीं, यूपी वॉरियर्स की टीम 6 मैचों में चार शिकस्‍त के साथ अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now