Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing WTC 2023-25 Points Table: भारत की ऐतिहासिक जीत ने बदल दिया WTC प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, टॉप 3 में ये टीमें शामिल

WTC 2023-25 Points Table: भारत की ऐतिहासिक जीत ने बदल दिया WTC प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, टॉप 3 में ये टीमें शामिल

World test Championship 2023-25: केपटाउन टेस्ट मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका (IND vs SA 2nd Test) को 7 विकेट से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. पहला टेस्ट मैच हारने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम अब सीरीज को गंवा सकती है. लेकिन दूसरे […]

WTC 2023-25 Points Table: भारत की ऐतिहासिक जीत ने बदल दिया WTC प्वाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण, टॉप 3 में ये टीमें शामिल

World test Championship 2023-25: केपटाउन टेस्ट मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका (IND vs SA 2nd Test) को 7 विकेट से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया. पहला टेस्ट मैच हारने के बाद ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम अब सीरीज को गंवा सकती है. लेकिन दूसरे टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने करिश्मा किया और भारत को टेस्ट जीताने में अहम भूमिका निभाई. सिराज और बुमराह ने करिश्माई गेंदबाजी की और भारत को सीरीज बराबरी करने में अहम योगदान दिया. बता दें कि सीरीज के बराबर होने से भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के प्वाइंट्स टेबल (WTC 2023-25 Points Table) में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए टॉप पर पहुंच गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में अबतक भारतीय टीम ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है और एक टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं.

भारत का जीत प्रतिशत 54.16 का हो गया है, जो सबसे ज़्यादा है. बता दें कि भारत को पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना भी लगा था लेकिन दूसरे टेस्ट में शानदार परफॉर्मेंस कर भारत ने इसकी भरपाई कर ली है और इस समय अब टॉप पर पहुंच गया है.

दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीकी टीम है. पहले टेस्ट में जीतने के बाद ऐसी उम्मीद कि टेस्ट सीरीज के खत्म होने पर साउथ अफ्रीका टॉप पर रहेगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका है. साउथ अफ्रीका इस समय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर हैं. अफ्रीका का जीत प्रतिशत 50 हैं. अबतक इस सर्किल में साउथ अफ्रीका ने 2 टेस्ट खेले हैं जिसमें एक में जीत और एक में हार नसीब हुई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. कीवी टीम के पास जीत प्रतिशत इस समय 50 है. न्यूजीलैंड ने भी अबतक दो टेस्ट खेले हैं जिसमें एक में जीत और एक में हार नसीब हुई है. वहीं, चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी टेस्ट मैच चल रही है. ऑस्ट्रेलियाई टीम का इस समय जीत प्रतिशत 50 है और टीम ने सिडनी टेस्ट से पहले तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 4 में जीत और 2 में हार और एक टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं. वहीं, पांचवें नंबर पर बांग्लादेश की टीम है.

6kv9ohvo wtc

पाकिस्तान की हालत खराब

पाकिस्तान सिडनी टेस्ट मैच से पहले तक इस नए सर्किल में अबतक 4 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 2 मैच अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान गंवा चुकी है. इस समय 4 टेस्ट खेलने के बाद पाकिस्तान के पास 45.83 का जीत प्रतिशत मौजूद है. और छठे नंबर पर है.

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत से बदल सकता है समीकरण

यदि ऑस्ट्रेलियाई टीम सिडनी टेस्ट मैच जीतकर पाकिस्तान का 3-0 से पूर्ण सफाया करने में सफल रहती है तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को फायदा होगा और भारत को पछाड़कर टॉप पर पहुंच जाएगी. वहीं, भारतीय टीम को अब जनवरी के आखिरी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर काफी अहम होने वाली है. इंग्लैंड की टीम भी इस सीरीज में बेहतर परफॉर्मेंस कर WTC प्वाइंट्स टेबल में ऊपर आना चाहेगी.