Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing यशस्वी जयसवाल का तीसरे टेस्ट में दिखा कमाल, बेज बॉल के सामने एक बार फिर से जीता जैस बॉल, कई एतिहासिक रिकॉर्ड के साथ इस टेस्ट मैच में मचाया धमाल

यशस्वी जयसवाल का तीसरे टेस्ट में दिखा कमाल, बेज बॉल के सामने एक बार फिर से जीता जैस बॉल, कई एतिहासिक रिकॉर्ड के साथ इस टेस्ट मैच में मचाया धमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से अर्जित कर […]

यशस्वी जयसवाल का तीसरे टेस्ट में दिखा कमाल, बेज बॉल के सामने एक बार फिर से जीता जैस बॉल, कई एतिहासिक रिकॉर्ड के साथ इस टेस्ट मैच में मचाया धमाल

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया है। इस बीच यशस्वी जायसवाल ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से अर्जित कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में लगातार दो दोहरे शतक लगा दिए हैं।

यशस्वी जयसवाल की तूफानी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजी करने के बाद 104 रन बनाकर नाबाद थे। यशस्वी जायसवाल पीठ में दर्द के चलते वापस लौट गए। जिसके चलते उनको रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा और चौथे दिन खेलने का मौका फिट होने के बाद मिल गया। यशस्वी जायसवाल ने सरफराज खान के साथ मिलकर 172 रन की साझेदारी की। यशस्वी जयसवाल ने 236 गेंद पर 214 रन का नाबाद योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 12 छक्के लगाए।

यशस्वी जायसवाल ने रच दिया इतिहास

यशस्वी जयसवाल भारतीय टीम के लिए लगातार दो टेस्ट मैच में दो दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। यशस्वी जयसवाल विनोद कांबली और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यशस्वी जयसवाल भारत की तरफ से एक पारी के अंदर सबसे ज्यादा 12 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। यशस्वी जायसवाल ने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर वसीम अकरम के 12 छक्कों की बराबरी कर ली है। यशस्वी जायसवाल ने एक सीरीज के अंदर सबसे ज्यादा 20 छक्के लगाते हुए 19 छक्के के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

मैच में अब तक क्या हुआ

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले 130.5 ओवर में 445 रन ऑल आउट होकर बनाएं। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 71.1 ओवर में 319 रन ऑल आउट होकर बना दिए। वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 126 रन की लीड को बढ़ाते हुए तीसरे दिन के समापन तक 196 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम ने 430 रन 4 विकेट के नुकसान पर 98 ओवर में बना दिए। भारतीय टीम ने 556 रन की लीड हासिल कर 557 रन का लक्ष्य इंग्लैंड की टीम को दे दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now