Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Yodha Teaser: योद्धा का दमदार टीजर आया, बंदूक लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा बने एक्शन किंग!

Yodha Teaser: योद्धा का दमदार टीजर आया, बंदूक लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा बने एक्शन किंग!

Yodha Teaser review : सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘योद्धा’ के बारे में लंबे समय से बहुत चर्चा हो रही है। हाल ही में दुबई में फिल्म का पोस्टर 13 हजार फीट की ऊंचाई से लॉन्च किया गया था, जिससे लोगों की ध्यान बढ़ा। अब फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ […]

Yodha Teaser: योद्धा का दमदार टीजर आया, बंदूक लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा बने एक्शन किंग!

Yodha Teaser review : सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म ‘योद्धा’ के बारे में लंबे समय से बहुत चर्चा हो रही है। हाल ही में दुबई में फिल्म का पोस्टर 13 हजार फीट की ऊंचाई से लॉन्च किया गया था, जिससे लोगों की ध्यान बढ़ा। अब फिल्म का टीजर भी जारी किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा को हाथों में बंदूक लेकर आतंकियों के साथ दिखाया गया है। वे एक दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ दिखाई दे रहे हैं, जो लोगों को उत्साहित कर रहा है।

योद्धा का दमदार टीजर हुआ रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘हमने उड़ान भर दी है.. आप सभी इस हाई ओक्टेन ड्रामा के एक्शन के लिए तैयार हो जाइए…’ टीजर में सिद्धार्थ एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहें, जहां वह अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए दिखाई हुए दे रहे हैं। उन्हें हाथों में बंदूक लिए दिखाया गया है जब वह आतंकियों के साथ लड़ रहे हैं। फैंस को उनका ये धांसू अवतार बहुत पसंद आ रहा है।

सारा तेंदुलकर की नई पोस्ट ने झलकाई फैंस की खुशी, लोग बोले- ‘अब शुभमन भाई…

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में एक योद्धा की कहानी है जो हाईजैक किए गए एयरप्लेन के खिलाफ लड़ता है। उसने एक विमान में सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए लड़ा। इस योद्धा के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे, जो एक सैनिक की भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सिद्धार्थ ने पहले ‘शेरशाह’ में सैनिक की भूमिका निभाई है। उनके फैंस अब उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी भी हैं। इन दोनों के अलावा, ‘योद्धा’ में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more Wanted फिल्म की एक्ट्रेस “आयशा टाकिया” का 14 साल बाद बदला लुक, फैन्स आए रिएक्शन