Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing CES 2024: Infinix ने पेश किया रंग बदलने वाला फोन, ये हवा में हीं होगा चार्ज, जानिए डिटेल्स

CES 2024: Infinix ने पेश किया रंग बदलने वाला फोन, ये हवा में हीं होगा चार्ज, जानिए डिटेल्स

CES 2024 में तमाम कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है. इस लिस्ट में Infinix भी शामिल हो गया है. कंपनी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में E-Color Shift टेक्नोलॉजी अनवील की है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से आपके स्मार्टफोन का रियर पैनल कलर चेंज कर सकता है. सबसे अच्छी बात है कि इस कलर […]

CES 2024: Infinix ने पेश किया रंग बदलने वाला फोन, ये हवा में हीं होगा चार्ज, जानिए डिटेल्स

CES 2024 में तमाम कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है. इस लिस्ट में Infinix भी शामिल हो गया है. कंपनी ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में E-Color Shift टेक्नोलॉजी अनवील की है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से आपके स्मार्टफोन का रियर पैनल कलर चेंज कर सकता है.

सबसे अच्छी बात है कि इस कलर चेंजिंग प्रॉसेस में कोई बैटरी खर्च नहीं होगी. इसके साथ ही कंपनी ने AirCharge और Extreme-Temp Battery कॉन्सेप्ट डिवाइस भी पेश किए हैं. आइए जानते हैं इन डिवाइसेस की डिटेल्स.

Infinix E-colour शिफ्ट टेक्नोलॉजी

इनफिनिक्स की इस टेक्नोलॉजी में E Ink Prism 3 का इस्तेमाल किया गया है. इसकी मदद से यूजर्स अपने स्मार्टफोन को आसानी से कस्टमाइज कर सकते हैं. इसमें बैटरी भी खर्च नहीं होगी. ये टेक्नोलॉजी माइक्रोस्ट्रक्चर का इस्तेमाल करती है, जिसके कलर पार्टिकल्स पॉजिटिव और निगेटिव चार्ज कैरी करते हैं.

इस पर अलग-अलग वोल्टेज अप्लाई करने पर इलेक्ट्रिक फिल्ड चेंज होती है. इसकी वजह से माइक्रोस्ट्रक्चर पर मौजूद कलर पार्टिकल्स मूव करते हैं और अलग-अलग रंग सामने आते हैं. Infinix का कहना है कि इस फीचर की मदद से यूजर्स फोन के कलर को अपनी मर्जी से बदल सकेंगे.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इस कंपनी ने लॉन्च किया गजब का लैपटॉप, बन जाता है Android टैबलेट, जानिए कीमत और सभी फीचर्स के बारे में

Infinix AirCharge

इसके अलावा कंपनी ने Air Charge और एक्स्ट्रीम टेम्परेचर बैटरी को भी इंट्रोड्यूस किया है. AirCharge मल्टी-कॉयल मैग्नेटिंग रेजोनेंस और एडॉप्टिव एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किसी डिवाइस को वायरलेस तरीके से चार्ज करने में करती है. ये प्रोडक्ट 20cm और 60 डिग्री के एंगल तक पर डिवाइस को चार्ज कर सकता है.

ये टेक्नोलॉजी सेफ्टी के लिए फ्रीक्वेंसी को 6.78MHz से नीचे रखती है और 7.5W की पावर डिलीवर करती है. इसकी मदद से आपको ट्रेडिशनल चार्जिंग तरीकों से मुक्ति मिलेगी. आप गेमिंग के वक्त अपने डिवाइसेस को डेस्क पर रखे हुए ही चार्ज कर सकते हैं.

इसके अलावा कंपनी ने Extreme-Temp बैटरी को इंट्रोड्यूस किया है. इसकी मदद से ज्यादा ठंड या ज्यादा गर्मी की वजह से बैटरी फेल होने की समस्या को हल करने पर काम कर रही है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से बैटरी -40 डिग्री सेल्यियस तक के टेम्परेचर पर काम कर सकती है.

अब Taxi🚖 नहीं “उड़न खटोला” खरीदो! Hyundai ने पेश की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी eVTOL, क्या खत्म हो जाएगी हेलीकॉप्टर की जरूरत?