Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing इस कंपनी ने लॉन्च किया गजब का लैपटॉप, बन जाता है Android टैबलेट, जानिए कीमत और सभी फीचर्स के बारे में

इस कंपनी ने लॉन्च किया गजब का लैपटॉप, बन जाता है Android टैबलेट, जानिए कीमत और सभी फीचर्स के बारे में

Lenovo ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid: 2-in-1 लैपटॉप पहले भी लॉन्च हो चुके हैं. आसुस समेत तमाम कंपनियों ने ऐसे लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जिन्हें आप टैबलेट की तरह भी यूज कर सकते हैं. हालांकि, लंबे अरसे के बाद किसी कंपनी ने ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें दो ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं. हम बात […]

इस कंपनी ने लॉन्च किया गजब का लैपटॉप, बन जाता है Android टैबलेट, जानिए कीमत और सभी फीचर्स के बारे में

Lenovo ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid: 2-in-1 लैपटॉप पहले भी लॉन्च हो चुके हैं. आसुस समेत तमाम कंपनियों ने ऐसे लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जिन्हें आप टैबलेट की तरह भी यूज कर सकते हैं. हालांकि, लंबे अरसे के बाद किसी कंपनी ने ऐसा लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसमें दो ऑपरेटिंग सिस्टम मिलते हैं. हम बात कर रहे हैं Lenovo ThinkBook Plus Gen 5 Hybrid की.

इस डिवाइस को CES 2024 में पेश किया गया है. इसकी खासियत पर बात करें, तो इसमें आपको Android और Windows दोनों का मजा मिलता है. इससे पहले जितने भी 2-in-1 प्रोडक्ट हुए, उनमें से किसी में भी दो ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं मिलते थे.

पहले भी लॉन्च हुए हैं ऐसे कुछ डिवाइस

हालांकि, सालों पहले Asus और Samsung ऐसे पीसी लॉन्च कर चुके हैं. जहां Asus के लैपटॉप में एक बटन को क्लिक करके ऑपरेटिंग सिस्टम को चेंज किया जा सकता था. वहीं Samsung के डिवाइस में यूजर्स को विंडोज पर एंड्रॉयड ऐप्स का एक्सेस मिलता था. Lenovo का ये डिवाइस एक फ्रेश अप्रोच के साथ आता है.

ये अपने आप में एक अनोखा डिवाइस है. अनोखा इसलिए, क्योंकि आप इसे एक एंड्रॉयड टैबलेट और एक विंडोज पीसी दोनों की तरह ही यूज कर सकते हैं. यही वजह है कि इसके नाम में Hybrid का इस्तेमाल किया गया है. इस डिवाइस को बनाने के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म और विंडोज के सेटअप को एक ही डिवाइस में जोड़ा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Windows के लिए अलग स्पेक्स

जब आप इसे पीसी मोड में यूज करते हैं यानी आपने कीबोर्ड को अटैच किया होता है, तो ये Windows पर काम करता है. इसके लिए सिस्टम में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 1TB का SSD प्रोसेसर और 32GB तक का RAM मिलता है. जैसे ही हम इसकी स्क्रीन को रिमूव करेंगे, ये टैबलेट बन जाएगा.

Android के लिए अलग फीचर्स

इसमें आपको 14-inch की स्क्रीन मिलेगी, जो एक OLED पैनल है. इस एंड्रॉयड डिवाइस को यूज करने के लिए आपको Qualcomm Snapdragon 8+ प्रोसेसर मिलता है. इसमें 12GB RAM और फ्रंट व रियर कैमरा मिलते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने Lenovo Tab Pen Plus भी दिया है.

कितनी है कीमत?

टैबलेट मोड के लिए अलग से बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसकी बैटरी को 38W और 75W के दो हिस्सों में बांट दिया है. इन्हें आप अलग-अलग यूज कर सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इस ThinkBook Plus Gen 5 को कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और लॉजिस्टिक प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है. इसकी कीमत 1,999 डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) से शुरू है।