Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing LG Transparent TV: LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वायरलेस ट्रांसपैरेंट TV, आर-पार देख पाएंगे आप

LG Transparent TV: LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वायरलेस ट्रांसपैरेंट TV, आर-पार देख पाएंगे आप

LG Transparent TV: CES 2024 यानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में कमाल के गैजेट्स पेश किए जा रहे हैं. इस शो में LG ने नया टीवी लॉन्च किया है, जो अपने आप में अनोखा है. वैसे तो कंपनी हर साल CES में टीवी लॉन्च करती है, लेकिन इस बार कुछ खास है. ये आपका ट्रेडिशनल टीवी […]

LG Transparent TV: LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला वायरलेस ट्रांसपैरेंट TV, आर-पार देख पाएंगे आप

LG Transparent TV: CES 2024 यानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में कमाल के गैजेट्स पेश किए जा रहे हैं. इस शो में LG ने नया टीवी लॉन्च किया है, जो अपने आप में अनोखा है. वैसे तो कंपनी हर साल CES में टीवी लॉन्च करती है, लेकिन इस बार कुछ खास है. ये आपका ट्रेडिशनल टीवी नहीं है, बल्कि ब्रांड ने ट्रांसपैरेंट टीवी LG Signature OLED T लॉन्च किया है.

सैमसंग ने भी अपना ट्रांसपैरेंट डिस्प्ले इंट्रोड्यूस किया है. LG ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो 2024 में अपनी M और G सीरीज को अपडेट करने के साथ पहला वायरलेस ट्रांसपैरेंट OLED टीवी दिखाया है. ये टीवी 4K रेज्योलूशन और LG के वायरलेस ऑडियो-वीडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है.

क्या है इस टीवी में खास?

इस यूनिट में एक कॉन्ट्रास्ट स्क्रीन दी गई है, जो एक बॉक्स में रोल हो जाती है. आप इसे सिर्फ एक बटन से बाहर या अंदर कर सकते हैं. ये OLED TV कंपनी के लेटेस्ट Alpha 11 AI प्रोसेसर के साथ आती है, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 4 गुना ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कंपनी की मानें तो इस एक्स्ट्रा पावर से 70 परसेंट बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस मिलती है. वहीं प्रोसेसिंग स्पीड 30 परसेंट बेहतर होती है. OLED T मॉडल कंपनी के जीरो कनेक्ट बॉक्स के साथ आता है, जो पिछले साल M3 OLED के साथ इंट्रोड्यूस हुआ था. ये बॉक्स वीडियो और ऑडियो को वायरलेस तरीके से टीवी पर भेज पाता है.

कब खरीद सकेंगे आप?

आप अपने सभी स्ट्रीमिंग डिवाइसेस और गेम कंसोल को इस बॉक्स से कनेक्ट करके टीवी पर देख सकते हैं. OLED T मॉडल में नीचे की तरफ स्पीकर दिए गए हैं. इसके साथ टीवी में बैकलाइट्स मिलती हैं. कंपनी का कहना है कि ये टीवी कई ऑप्शन में आएगा. ये टीवी किसी फिश टैंक जैसा दिखता है.

CES 2024 में सैमसंग ने भी ट्रांसपैरेंट डिस्प्ले दिखाया है, लेकिन वो Micro LED वर्जन है. हालांकि, सैमसंग का ये टीवी लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. LG ने भी अपने टीवी की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा है कि वे OLED TV को साल 2024 में बेचने की प्लानिंग कर रहे हैं.

अब Taxi🚖 नहीं “उड़न खटोला” खरीदो! Hyundai ने पेश की इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी eVTOL, क्या खत्म हो जाएगी हेलीकॉप्टर की जरूरत?

CES 2024: Infinix ने पेश किया रंग बदलने वाला फोन, ये हवा में हीं होगा चार्ज, जानिए डिटेल्स