Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे 2 दिग्गज, एक तो ये भी..

टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे 2 दिग्गज, एक तो ये भी..

India vs Afghanistan T20I Series : साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम जल्द ही वापस लौट आएगी। लेकिन ज्यादा दिन खिलाड़ियों को आराम मिलने की संभावना नहीं है। इसका कारण है अफगानिस्तान सीरीज। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 11 जनवरी […]

टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे 2 दिग्गज, एक तो ये भी..

India vs Afghanistan T20I Series : साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारतीय टीम जल्द ही वापस लौट आएगी। लेकिन ज्यादा दिन खिलाड़ियों को आराम मिलने की संभावना नहीं है। इसका कारण है अफगानिस्तान सीरीज। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 11 जनवरी से होना है। इस बीच भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। पता चला है कि टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान नहीं किया गया है, जो जल्द ही हो जाएगा।

हार्दिक पांड्या का अफगानिस्तान सीरीज में खेलना मुश्किल

दरअसल आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान ही भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। इसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि वे जल्द ही ठीक होकर वापसी करेंगे, लेकिन चोट ज्यादा ही गंभीर थी, इसलिए वे वापसी नहीं कर पाए। विश्व कप के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली। इसके बाद साउथ अफ्रीका से भी तीन टी20, तीन टेस्ट खेले, लेकिन हार्दिक पांड्या अभी तक वापसी करने में नाकाम रहे हैं। उम्मीद की जा रही थी कि भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली सीरीज से पहले वे फिट हो जाएंगे। लेकिन पिछले दिनों जो कुछ फोटो और वीडिया हार्दिक पांड्या के सामने आए हैं, वे जल्द से जल्द फिट होने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज से पहले नहीं हो पाएंगे। ऐसे में माना जाना चाहिए कि हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाएंगे।

सूर्यकुमार यादव भी अफगानिस्तान सीरीज से रह सकते हैं बाहर

इसके बाद दूसरी खबर ये है कि सूर्यकुमार यादव का आगामी सीरीज में खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया और इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने ही भारतीय टीम की कमान संभाली थी, लेकिन इसी सीरीज के आखिरी मुकाबले में वे चोटिल हो गए थे। उनको लेकर कोई औपचारिक अपडेट तो सामने नहीं आया है, लेकिन खबरें इस तरह की आ रही हैं कि सूर्यकुमार यादव भी अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। मिडल आर्डर के दो स्टार खिलाड़ियों के बिना ही भारतीय टीम को अगली सीरीज में मैदान में उतरना होगा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 करियर पर हो सकता है फैसला

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए जब बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी टीम चुनने के लिए बैठेगी तो उसके सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का क्या किया जाए। अब तक जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं, उसमें कहा गया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने खुद को अगली सीरीज के लिए उपलब्ध बताया है, यानी वे खेलना चाहते हैं, लेकिन सेलेक्शन कमेटी इसको लेकर क्या सोचती है, ये देखना अभी दिलचस्प होगा। सीरीज 11 जनवरी से मोहाली में शुरू होगी, इसलिए माना जा रहा है कि आने वाले एक से दो दिन के भीतर ही टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। देखना होगा कि टीम की कमान कौन संभालता है और कौन कौन से खिलाड़ियों को इसमें जगह मिलती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now