Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing World Cup 2023: 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विराट कोहली को साथी खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर

World Cup 2023: 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विराट कोहली को साथी खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब आखिरी पड़ाव पर है. भारतीय टीम खिताब से एक जीत दूर है. फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम से होगा. खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस यह जााने को उत्सुक होंगे कि […]

World Cup 2023: 5 खिलाड़ी जो बन सकते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विराट कोहली को साथी खिलाड़ी से मिल रही कड़ी टक्कर

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब आखिरी पड़ाव पर है. भारतीय टीम खिताब से एक जीत दूर है. फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम से होगा. खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. फैंस यह जााने को उत्सुक होंगे कि आखिर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड किस खिलाड़ी को दिया जाएगा.

बल्लेबाजी में विराट कोहली को टक्कर देता हुआ कोई दिखाई नहीं दे रहा है जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने भी कंगारू गेंदबाज को पछाड़कर मौजूदा विश्व कप में सर्वाधिक विकेट झटकने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं. विश्व कप 2023 में कौन से 5 खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के हकदार हैं, आइए जानते हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय प्रचंड फॉर्म में हैं. पिछले तीन विश्व कप में 500 का आंकड़ा छूने में असफल रहे कोहली ने इस विश्व कप में 700 से ज्यादा रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली विश्व कप 2023 में एक एडिशन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं. वह 10 मैचों में 101.57 की औसत से 711 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. इस विश्व कप में वह एक विकेट भी ले चुके हैं. विराट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की रेस में सबसे आगे हैं. 

सबसे तेज मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) मौजूदा विश्व कप की 6 पारियों में 23 विकेट ले चुके हैं. वह प्रत्येक पारी में लगभग 4 विकेट चटका रहे हैं. दाएं हाथ के पेसर शमी विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस विश्व कप के फाइनल में एक विकेट झटकते ही वह वनडे वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

मार्को यानसेन की धमक

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन (Marci Jansen) 8 पारियों में 17 शिकार कर चुके हैं. यानसेन ने बल्ले से भी अपना योगदान दिया है. उन्होंने इस दौरान 157 रन बनाए हैं जिसमें 42 गेंदों पर नाबाद 75 रन की पारी शामिल है. इस ऑलराउंडर ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े स्टैज पर गजब की प्रतिभा दिखाई है. यानसेन ने साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल लुंगी एंगिडी और कैगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ियों के रहते बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

जांपा की धमाकेदार वापसी

ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जांपा (Adam Zampa) ने विश्व कप 2023 में शुरुआत अच्छी नहीं की. शुरुआती दो मैचों में उनके खाते में सिर्फ एक विकेट दर्ज था. लेकिन इसके बाद इस उदीयमान स्पिनर ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 9 पारियों में 22 विकेट झटक लिए. यह कंगारू स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के इस इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज है. जांपा के बाद पेसर जोश हेजलवुड ने 12 विकेट लिए हैं.

रचिन रवींद्र ने डेब्यू वर्ल्ड कप में छोड़ी छाप

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. रचिन को शुरुआत में कीवी टीम के नियमित कप्तान केन विलियम्सन की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई. टूर्नामेंट खत्म होने की कगार पर है और रवींद्र कीवी टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले कीवी खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में 3 शतकों की मदद से 578 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से 5 विकेट भी चटकाए.

Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.