Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bengaluru Water Crisis: क्या RCB के मैचों पर पड़ेगा Bangalore में पानी की कमी का असर

Bengaluru Water Crisis: क्या RCB के मैचों पर पड़ेगा Bangalore में पानी की कमी का असर

IPL का 17वां edition शुरू होनें को है लेकिन Karnataka की राजधानी Bangalore Excessive Water Shortage से जूझ रहा है।  ऐसे में सवाल उठ रहा है की क्या पानी की कमी के चलते Royal Challengers Bangalore के मैच स्थगित किये जायेंगे। Bangalore में पिछले कुछ दिनों में पानी की बहुत ज्यादा कमी हो गयी है […]

Bengaluru Water Crisis: क्या RCB के मैचों पर पड़ेगा Bangalore में पानी की कमी का असर

IPL का 17वां edition शुरू होनें को है लेकिन Karnataka की राजधानी Bangalore Excessive Water Shortage से जूझ रहा है। 

ऐसे में सवाल उठ रहा है की क्या पानी की कमी के चलते Royal Challengers Bangalore के मैच स्थगित किये जायेंगे। Bangalore में पिछले कुछ दिनों में पानी की बहुत ज्यादा कमी हो गयी है जिसकी मुख्य वजह बारिश में कमी बताई जा रही है। 

1000 रुपए महंगा मिल रहा टैंकर का पानी

Bangalore में पानी को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। कुछ लोगों को पीने तक का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में पानी के टैंकर के रेट भी दोगुने हो गए है। पहले जो पानी 800 में उपलब्ध हो जाता था उसके लिए लोगों को 1800 से भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। 

इन सभी परेशानियों के चलते ये सवाल निरंतर उठ रहा है की क्या RCB अपने homeground पर अपने शुरुआती मुकाबले खेल पायेगी या उन्हें किसी और venue पर अपने मैच खेलने होंगे। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

क्या Vizag में खेले जायेंगे RCB के मुकाबले

सूत्रों की मानें तो फिलहाल RCB के मैचों को स्थगित करने की कोई जानकारी सामने नही आई है। साथ ही ऐसा बताया जा रहा है IPL Matches के लिए ground के पास पर्याप्त पानी है। हालांकि कई लोग सवाल भी उठाते नजर आ रहें हैं की पानी की कमी के चलते Bangalore में मैच करवाना सही नहीं है। 

हालांकि ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है की कुछ ही दिन में Bangalore का जल संकट समाप्त हो जायेगा और स्थिति सामान्य हो जायेगी। इसके लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत भी है। 

25 मार्च को खेला जायेगा Bangalore में मुकाबला

RCB और Punjab Kings के बीच मुकाबला 25 मार्च को M Chinnaswamy Stadium, Bangalore में खेला जायेगा। RCB सीजन का पहला मैच Chennai Super Kings के विरुद्ध 22 march को Chennai में खेलेगी।