Bihar Board 12th exam guideline: अगर आप भी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। तो आपको जारी की गाइडलाइन को पढना जरूरी हैं। नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।
बिहार स्कुल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 2024 बोर्ड एग्जाम की नई गाइडलाइन को जारी किया हैं। अगर आप 12वीं के छात्र है। और आप बोर्ड की एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। तो नई गाइडलाइन को पढ़ लेना चाहिए।
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रो की एग्जाम कल से यानी 1 फरवरी 2024 से शुरू होने वाली हैं। और यह एग्जाम 12 फरवरी 2024 के दिन पूर्ण होने वाली हैं। यह एग्जाम दो पारी में होने वाली हैं जिसमे एक एग्जाम सुबह 9।30 बजे से 12।30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पारी 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली हैं।
12 लाख से भी अधिक छात्र होगे शामिल
बिहार बोर्ड की एग्जाम कुल 1523 परीक्षा केंद्र पर आयोजित होने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है की इस एग्जाम में 12 लाख से भी अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं। जिसमे 6,77,921 लडके और 6,26,431 लड़कियां बोर्ड की एग्जाम देने वाले हैं।
Bihar Board Class 12 Exams 2024 महत्व पूर्ण निर्देश
बिहार बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं के छात्रो के लिए कुछ महत्वपुर निर्देश इस प्रकार होगे।
- परीक्षा केंद्र से 200 मीटर की दुरी तक 144 धारा कल से लगने वाली हैं। यानी की इस क्षेत्र में छात्र के अलावा कोई भी अनधिकृत व्यक्ति नही जा पाएगे।
- जो छात्र इस परीक्षा में बैठेने वाले हैं। उनको परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले ही परीक्षा होल में पहुंचना होगा। जो छात्र परीक्षा में लेट जाएगे। उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति नही दी जाएगी।
- छात्रो की दो जगह पर चेकिंग होगी। सबसे पहले गेट पर पुलिस बल द्वारा चेकिंग की जाएगी। इसके बाद क्लास में भी छात्रो की चेकिंग होगी। अगर छात्र के पास कोई भी चीट या इलेक्ट्रिक गेजेट्स होगा। तो उनको परीक्षा में बैठने की अनुमति नही मिलेगी।
- अगर कोई छात्र अपना प्रवेश पत्र खो देते हैं। या फिर घर भूल गये हैं। तो विभाग के पत्र में छात्र का स्कैन फोटो की पहचान करके छात्र को प्रवेश दिया जायेगा।
- एग्जाम होल में टीचर सिर्फ परीक्षा से संबंधित दस्तावेज ही रखेगे। इसके अलावा कोई भी दस्तावेज, फोन, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रिक वोच नही रख सकते हैं।
- छात्र को परीक्षा होल में पेपर को पढने के लिए 15 मिनट का अधिक समय दिया जायेगा।
- जो छात्र विकलांग हैं। और लिखने असमर्थ हैं। वह अपने लिए एक व्यक्ति को नियुक्त कर सकते हैं।
- दिव्यांग छात्रो को परीक्षा में 20 मिनट का अधिक समय दिया जायेगा।
- दिव्यांग छात्रो को अपने साथ दिक्ताफों लाना जरूरी हैं।