Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Daily UPI Limit: अब UPI से एक दिन में कर भेज सकते हैं इतने रुपए, जानिये क्या है UPI ट्रांसफर की डेली लिमिट सिस्टम?

Daily UPI Limit: अब UPI से एक दिन में कर भेज सकते हैं इतने रुपए, जानिये क्या है UPI ट्रांसफर की डेली लिमिट सिस्टम?

Daily UPI Limit : भारत में ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से UPI को लॉन्च किया गया था। आपको बता दें UPI देश में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में क्रन्तिकारी परिवर्तन लेकर आया। जहां एक समय देश में बहुत ही कम लोग डिजिटल पेमेंट किया करते थे, वहीं आज के […]

upi

Daily UPI Limit : भारत में ऑनलाइन लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से UPI को लॉन्च किया गया था। आपको बता दें UPI देश में डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में क्रन्तिकारी परिवर्तन लेकर आया। जहां एक समय देश में बहुत ही कम लोग डिजिटल पेमेंट किया करते थे, वहीं आज के समय में देश के ज्यादातर नागरिक UPI के माध्यम से डिजिटल पेमेंट से जुड़े हुए हैं। अब लोगों को पैसे के लिए बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और फ़ोन पर ही सारा काम हो जाता है।

जब से UPI आया है कैश ट्रांसेक्शन में काफी कमी आ गई है और आजकल लोग हर तरह का पेमेंट ऑनलाइन करते हैं। चाहे चाय की छोटी सी स्टाल हो या कोई बड़ा मॉल आपको हर जगह UPI से Payment करने की सुविधा मिल जाएगी। UPI के माध्यम से मिनटों में पेमेंट होती है और इससे पेमेंट करना काफी आसान होता है। 2016 में भारत में लॉन्च हुआ UPI आज इतना पॉपुलर हो चुका है कि फ्रांस, यूएई, श्रीलंका, सिंगापुर, नेपाल, भूटान, रूस, समेत कई देशों में इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

Daily UPI Limit : UPI के इस्तेमाल में वृद्धि

आपकी जानकारी के लिए बता दें Daily को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित किया जाता है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2022 में UPI के माध्यम से भारत में 1.53 ट्रिलियन डॉलर के ट्रांजेक्शन हुए थे। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि, UPI ने कितने बड़े स्तर पर पॉपुलैरिटी हासिल की है। आज UPI की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है की देश ही नहीं विदेश में भी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।

Daily UPI Limit : ये है UPI ट्रांसफर की डेली लिमिट

अगर आप UPI के माध्यम से पेमेंट करते हैं, तो आपके लिए यह जानना ज़रूरी है कि आप एक दिन में इसके माध्यम से कितने पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत में UPI के माध्यम से एक दिन में अधिकतम 1 लाख रुपये का लेनदेन किया जा सकता है। Google Pay, PhonePe, आदि सभी UPI Apps पर यह लिमिट समान है और आप सभी App से मिलकर एक दिन में इतनी ही राशि भेज सकते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now