Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing पाकिस्तान टीम ने David Warner को अंतिम बार दी मैदान सेखास अंदाज में विदाई, उस्मान ख्वाजा भी हुए भावुक, बोले- वॉर्नर…

पाकिस्तान टीम ने David Warner को अंतिम बार दी मैदान सेखास अंदाज में विदाई, उस्मान ख्वाजा भी हुए भावुक, बोले- वॉर्नर…

David Warner final test in Sydney against Pakistan: सिडनी में धरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला। वॉर्नर ने अपने आखिरी टेस्ट की अंतिम पारी में अर्धशतक जड़ा। वॉर्नर की अंतिम पारी- वॉर्नर ने 75 गेंदों में 7 चौके लगाकर 57 रन की […]

पाकिस्तान टीम ने David Warner को अंतिम बार दी मैदान सेखास अंदाज में विदाई, उस्मान ख्वाजा भी हुए भावुक, बोले- वॉर्नर…

David Warner final test in Sydney against Pakistan: सिडनी में धरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला। वॉर्नर ने अपने आखिरी टेस्ट की अंतिम पारी में अर्धशतक जड़ा।

वॉर्नर की अंतिम पारी-

वॉर्नर ने 75 गेंदों में 7 चौके लगाकर 57 रन की पारी खेली। वॉर्नर ने अपनी इस पारी से अपने 12 साल लंबे टेस्ट करियर से संन्यास लिया। इस दौरान पाकिस्तान की टीम ने वॉर्नर को गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके साथ वॉर्नर ने एक अंतिम बार फील्ड से विदाई ली।

क्या बोले उस्मान ख्वाजा-

ऐसे में वॉर्नर को लेकर उस्मान भी भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वॉर्नर का इस तरह से वापस जाना काफी भावुक है। मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने के लिए जाने पर बहुत गर्व है। मैं उन्हें एक एंटरटेनर और कलाकार के रूप में याद रखूंगा।

वॉर्नर की तारीफों के बांधे पुल-

पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजों को खेला और 3-0 से सीरीज जीतने में अहम योगदान दिया उस पर मुझे गर्व है। जब मैं संन्यास लूंगा तो हम दोनों गोल्फ का एक राउंड खेलेंगे। जब आपको डेविड वॉर्नर जैसा खिलाड़ी मिल गया तो आपको हर समय कुछ अविश्वसनीय मिलेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

डेविड वॉर्नक को लेकर बोले कमिंस-

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि डेविड वॉर्नर की जगह लेना काफी मुश्किल होने वाले है। उन्होंने पिछले कई सालों से हर मैच को सही तरह से खेला है। वे एक अलग पर्सनेलिटी हैं। वह पहले मैदान पर जाकर दूसरे खिलाड़ियों के लिए मंच तैयार करते हैं। उनकी जगह लेना बहुत बड़ी बात होगी। ृअगले एक दो दिन तर वह हमारे साथ रहेंगे, जिसका हम पूरी तरह से मजा लेंगे।