Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing 20 साल का हुआ फेसबुक, लोग पहले करते थे पोस्ट, अब लगा इस चीज का चस्का; कितना बदल गया Facebook

20 साल का हुआ फेसबुक, लोग पहले करते थे पोस्ट, अब लगा इस चीज का चस्का; कितना बदल गया Facebook

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आज का दिन काफी खास है, जो लोग फेसबुक यूज करते है, उन्हें मालूम होना चाहिए कि आज फेसबुक 20 साल का हो गया. बीते 20 साल में फेसबुक ने सोशल मीडिया की परिभाषा को काफी बदला है, कई बार इसके लिए इसकी सराहना हुई तो कई बार फेसबुक सहित […]

Facebook

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए आज का दिन काफी खास है, जो लोग फेसबुक यूज करते है, उन्हें मालूम होना चाहिए कि आज फेसबुक 20 साल का हो गया. बीते 20 साल में फेसबुक ने सोशल मीडिया की परिभाषा को काफी बदला है, कई बार इसके लिए इसकी सराहना हुई तो कई बार फेसबुक सहित दूसरे सोशल मीडिया ऐप पर कई गंभीर आरोप लगे, जिसमें 2017 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के आरोप भी लगे.

इस सबके बीच लोगों में फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित कई दूसरे सोशल मीडिया ऐप ने अपनी एक अलग जगह बनाई और लोगों को एक दूसरे से हमेशा कनेक्ट होने का ऑप्शन दिया, लेकिन समय के साथ अब सोशल मीडिया पर यूजर्स प्राइवेसी को लेकर ज्यादा सजग हुए हैं.

पॉलिटिकल पार्टी ने सोशल मीडिया पर बनाया अड्डा

2024 में भारत, अमेरिका, पाकिस्तान और रूस सहित दुनिया के 8 देशों में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के चुनाव होने हैं. ऐसे में दुनियाभर की राजनीतिक पार्टियों ने सोशल मीडिया पर अपनी कमर कस ली है और ये वोटर्स के बीच एग्रेसिव कैंपेन कर रहे हैं. इस एग्रेसिवनेस की वजह से कई बार राजनीतिक पार्टी ब्लो द बेल्ट एक दूसरे पर हमला भी करती हैं, जिसका खामियाजा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को उठाना पड़ता है.

यूजर्स ने पोस्ट करना किया कम

अमेरिकी अखबार द इकोनोमिस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा यूजर्स ने 2024 में सोशल मीडिया यूज किया है. लेकिन इस दौरान यूजर्स के द्वारा की जाने वाली पोस्ट में कमी आई है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

AI तय करता है आप क्या देखेंगे

सोशल मीडिया एलगोरिदम अब एआई से तय किया जा रहा है. एआई आपको वहीं दिखा रहा है जो देख रहे हो. इसके लिए आपके मोबाइल, लैपटॉप, सर्च हिस्ट्री का यूज किया जा रहा है. वहीं अब सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर भी सजग हुए हैं. ऐसे में यूजर्स ने पोस्ट करना भी कम किया है.