Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Google लेकर आया ब्राउजिंग के लिए गजब का फीचर..एक क्लिक में वेबसाइट बदल जाएगी ऐप में

Google लेकर आया ब्राउजिंग के लिए गजब का फीचर..एक क्लिक में वेबसाइट बदल जाएगी ऐप में

वर्तमान समय में इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए सबसे बेहतर ब्राउज़र के तौर पर google chrome का उपयोग किया जाता है और इसका एक्सपीरियंस भी लोगों को काफी पसंद आया है। ऐसे में यूजर एक्सपीरियंस को और बढ़ाने के लिए कंपनी google chrome पर सभी साइट के लिए प्रोगेसिव वेब एप्स की सुविधा प्रदान कर रही […]

google chrome

वर्तमान समय में इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए सबसे बेहतर ब्राउज़र के तौर पर google chrome का उपयोग किया जाता है और इसका एक्सपीरियंस भी लोगों को काफी पसंद आया है। ऐसे में यूजर एक्सपीरियंस को और बढ़ाने के लिए कंपनी google chrome पर सभी साइट के लिए प्रोगेसिव वेब एप्स की सुविधा प्रदान कर रही है, जिसे एक ऐप के रूप में इंस्टॉल किया जा सकता है, आईए जानते हैं इस फीचर के बारे में,,,

क्रोम कैनरी में उपलब्ध फीचर

इस समय X पर @Leopeva64 द्वारा पोस्ट कर बताया गया है कि, वेब पेज अब क्रोम गैलरी में इंस्टॉल के लिए उपलब्ध हो चुका है, इसके साथ ही उन्होंने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया हुआ है। यह ऑप्शन आपको कंप्यूटर पर इंटरनेट ब्राउजर में थ्री डॉट मेनू के अंदर “Save and share” ऑप्शन में मिल रहा है।

इसका उपयोग करने के लिए यूजर्स को “इंस्टॉल पेज को ऐप के रूप में उपयोग करने के लिए सिर्फ एक क्लिक करना होगा, इसके बाद यूजर वेबसाइट पर Dialog box में “इंस्टॉल” बटन पर क्लिक करके किसी भी पेज को ऐप कि तरह उपयोग कर सकते हैं।

ऐप की तरह मिल रहा सरल इंटरफेस

यह एक नई विंडो में डेस्कटॉप ऐप जैसे इंटरफ़ेस में खुलेगा जो की आपको एक अलग ही अनुभव प्रदान करने वाला है। हालांकि आपको बता दें कि, ब्राउजर के स्टेबल वर्जन में यह फीचर इस समय उपलब्ध नहीं है। जब हमने Google Chrome Canary में ऑप्शन को ट्राई किया, तो “शॉर्टकट बनाएं…” ऑप्शन यूजर्स को वेबसाइट के शॉर्टकट को लिंक करके ऐप-जैसे ओपन करने की सुविधा मिल रही थी लेकिन  हाइपरलिंक पर बाद में क्लिक करने पर लिंक न्यू विंडो में ओपन नहीं हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

PWA फीचर को दो तरह से उपयोग कर सकते है

रिपोर्ट के अनुसार, बताया जा रहा है, की इस PWA फीचर को दो तरह से उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पहले chrome://flags/#web-app-universal-install’ पर जा सकते हैं इसके साथ ही ‘chrome://flags/#shortcuts-not-apps’ पर भी विजिट कर सकते हैं। इसी तरह का फीचर्स स्टेबल वर्जन में भी आपको देखने को मिल जाएगा, लेकिन इस समय अभी वेबसाइट का आइकन यहा दिखाई नहीं दे रहा है। इस समय शायद “Install page as app” फीचर कुछ सुधार के बाद ही कंप्यूटर पर उपलब्ध हो पायेगा।