Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, हैरी ब्रूक ने IPL 2024 छोड़ने को लेकर बताई ये चौंकाने वाली बात, बोले- “मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत मुश्किल था”..

दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, हैरी ब्रूक ने IPL 2024 छोड़ने को लेकर बताई ये चौंकाने वाली बात, बोले- “मेरे लिए ये फैसला लेना बहुत मुश्किल था”..

IPL 2024 की शुरुआत इसी महीने 22 मार्च से होने वाली है, वहीं इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने IPL शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था जो की, काफी चौकाने वाला रहा है। हैरी ब्रूक ने छोड़ा IPL आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम […]

ipl

IPL 2024 की शुरुआत इसी महीने 22 मार्च से होने वाली है, वहीं इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने IPL शुरू होने से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था जो की, काफी चौकाने वाला रहा है।

हैरी ब्रूक ने छोड़ा IPL

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस दाएं हाथ की खिलाड़ी को अपनी टीम में 4 करोड रुपए में नीलामी के दौरान खरीदा था, लेकिन हैरी ब्रूक ने अब खुद पर्दा उठाते हुए इस बारे में जानकारी दी है कि वह आईपीएल 2024 से बाहर हो चुके हैं।

बताई IPL छोड़ने की वजह

इसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि, इस इंग्लिश बल्लेबाज ने उनकी दादी के निधन की वजह से यह फैसला लिया था और इस दुख के समय वह अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे, इसी वजह से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। हैरी ब्रूक ने संयुक्त अरब अमीरात में प्री टूर ट्रेनिंग कैंप में भाग लेने के बाद जनवरी से मार्च तक भारत में इंग्लैंड की 5 टेस्ट सीरीज से भी अपना नाम वापस ले लिया है और उन्होंने UAE में टीम का साथ छोड़ दिया था और पहले मैच के लिए हैदराबाद भी नहीं आए थे।

सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

हैरी ब्रूक द्वारा सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी प्रदान की गई है और उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया है कि, “मैं पुष्टि करता हूं कि मैं आने वाले IPL से अपना नाम वापस ले लिया है और मैंने आईपीएल में नहीं खेलने का कठिन निर्णय लिया है। “मैं दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा चुने जाने से बहुत उत्साहित था और सभी के साथ जुड़ने के लिए भी उत्सुकता हु, हालांकि मुझे नहीं लगता है कि इस निर्णय के पीछे अपने व्यक्तिगत कारण को शेयर करने की आवश्यकता होनी चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने आगे लिखते हुए कहा है कि, पिछले महीने मैंने अपनी दादी को खो दिया था जो कि, मेरे लिए एक चट्टान की तरह थी और मैं बचपन का एक बड़ा हिस्सा उनके घर पर बिताया है, ऐसे में मुझे आवश्यकता महसूस हो रही है कि इस कठिन समय में, मैं अपने परिवार के साथ रहूं।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से किया डेब्यू

पिछले सीजन में IPL के दौरान उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से खेल कर अपना IPL में डेब्यू किया था, उन्हें 13 करोड रुपए की मोटी रकम खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया गया था, हालांकि उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा था और वह पूरे सीजन में सिर्फ 190 रन नहीं बना पाए थे। इस दौरान उनकी बैटिंग पोजिशन में भी काफी बदलाव देखने को मिले थे, इसके बाद उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए हैदराबाद की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था।