Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Highest Score in IPL: इतिहास के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक मैच में बने 523 रन, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी Sunrisers Hyderabad

Highest Score in IPL: इतिहास के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक मैच में बने 523 रन, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी Sunrisers Hyderabad

Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में कई रिकॉर्ड टूट गए। हैदराबाद नें पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई के लिए ये लक्ष्य हासिल कर पाना लगभग नामुमकिन दिखाई दे रहा था। MI […]

Highest Score in IPL: इतिहास के टूटे सारे रिकॉर्ड, एक मैच में बने 523 रन, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी Sunrisers Hyderabad

Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच बुधवार को खेले गए मुकाबले में कई रिकॉर्ड टूट गए। हैदराबाद नें पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर 277 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई के लिए ये लक्ष्य हासिल कर पाना लगभग नामुमकिन दिखाई दे रहा था। MI 20 ओवर में कुल 246 रन बना सकी और SRH नें इस मुकाबले में 31 रन से जीत दर्ज कर ली। 

Highest Score in an Innings in IPL: SRH नें बनाये एक पारी में सबसे ज्यादा रन

Sunrisers Hyderabad नें जबरदस्त बैटिंग करते हुए 277 रनों का अविश्वशनीय स्कोर बना दिया। ये IPL के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। Heinrich Klaasen नें महज 34 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं Abhishek Sharma नें सिर्फ 23 गेंदों में 63 रन जड़ दिये। 

Travis Head नें भी 24 गेंदों में 62 रनों की पारी खेल Hyderabad को 270 के पार पहुँचा दिया। ये इतिहास का Third Highest Total in T20 बन चुका है। साथ ही Fastest Fifty for SRH का रिकॉर्ड Abhishek Sharma के नाम हो गया है जिन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Highest Score in first 10 overs in IPL: पहले पहले 10 ओवर में SRH नें बनाये 148 रन

SRH नें अपनी पारी के पहले 10 ओवर में ही 148 रन पूरे कर लिए थे। ये IPL में अब तक शुरुआती 10 ओवर का सबसे अधिक स्कोर है। SRH नें अगले 10 ओवरों में भी करीब 130 रन जोड़े और टीम को एक बहुत ही मजबूत स्कोर तक पहुँचा दिया। 

इस मुकाबले में Highest Sixes in an IPL match का रिकॉर्ड भी टूट गया