Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Agra Metro: आगरा में 6 किलोमीटर नए ट्रैक पर मेट्रो हुई शुरू, यात्रियों का किया गया स्वागत

Agra Metro: आगरा में 6 किलोमीटर नए ट्रैक पर मेट्रो हुई शुरू, यात्रियों का किया गया स्वागत

आगरा में मेट्रो की नई शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश ने एक नया अध्याय जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता से वर्चुअली छह नए मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल भूमिगत स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ, उत्तर प्रदेश अब देश […]

आगरा में मेट्रो की नई शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश ने एक नया अध्याय जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता से वर्चुअली छह नए मेट्रो स्टेशनों का उद्घाटन किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजमहल भूमिगत स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मेट्रो को रवाना किया। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ, उत्तर प्रदेश अब देश में सबसे अधिक मेट्रो संचालित करने वाला राज्य बन गया है।

Metro in Agra: आगरा बना देश का 21वां मेट्रो शहर

आगरा मेट्रो के इस नए खंड में छह स्टेशन शामिल हैं, जिनमें ताज पूर्वी गेट, कैप्टन शुभम गुप्ता स्टेशन, फतेहाबाद रोड स्टेशन, ताजमहल भूमिगत स्टेशन, आगरा किला स्टेशन और मन:कामेश्वर स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों के शुभारंभ के साथ, आगरा ने प्रदेश का छठवां और देश का 21वां मेट्रो शहर होने का गौरव हासिल किया है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। गुटखा या पान मसाला खाने और स्टेशन परिसर या मेट्रो में सिगरेट पीने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें 500 से 1000 रुपये का जुर्माना और छह महीने से एक साल तक की जेल की सजा शामिल है।

UP Metro: ये हैं Agra Metro Stations

बात करे सभी मुख्या स्टेशन की तो इसमें शामिल है, आगरा के नवनिर्मित मेट्रो में आज सुबह से ही संचालन शुरू हो गया है। इसके छह स्टेशनों पर अभी से अधिक यात्री यात्रा कर रहे हैं। उन्हें स्वागत किया गया है और उनका ध्यान रखा जा रहा है।

आगरा में ये हैं मेट्रो के स्टेशन:

  • फतेहाबाद रोड
  • ताज पूर्वी गेट
  • होटल ग्रांड मरक्यूर
  • कैप्टन शुभम गुप्ता
  • मुगल पुलिया
  • फतेहाबाद रोड
  • पुरानी मंडी चौराहा
  • ताजमहल भूमिगत
  • आगरा किला
  • बिजलीघर बस स्टैंड
  • मन:कामेश्वर

मेट्रो के पहले चरण के लिए 1200 करोड़ रुपये की लागत आई है, और इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मेट्रो का एक मॉडल भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने यूपीएमआरसी के कार्य की सराहना करते हुए विजिटर बुक में लिखा कि प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इस शुभारंभ के साथ, आगरा और उत्तर प्रदेश के लोगों को एक नई और आधुनिक परिवहन सेवा का अनुभव होगा।