Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing One Minute Saree Success Story: एक मिनट में साड़ी पहना कर बना लिए 1 करोड़ रु, साशा रेवांकर के दीवाने हुए सभी भारतीय लोग

One Minute Saree Success Story: एक मिनट में साड़ी पहना कर बना लिए 1 करोड़ रु, साशा रेवांकर के दीवाने हुए सभी भारतीय लोग

One Minute Saree Success Story: साशा को साड़ी पहनना पसंद है। मगर उन्हें साड़ी पहनने में काफी दिक्कत आती थी और समय भी लगता था। इसी के मद्देनजर उन्होंने रेडी-टू-वियर साड़ी तैयार करने के बिजनेस के बारे में सोचा। उन्होंने वन मिनट साड़ी नाम से ब्रांड की शुरुआत की। One Minute Saree Success Story One […]

One Minute Saree Success Story: एक मिनट में साड़ी पहना कर बना लिए 1 करोड़ रु, साशा रेवांकर के दीवाने हुए सभी भारतीय लोग

One Minute Saree Success Story: साशा को साड़ी पहनना पसंद है। मगर उन्हें साड़ी पहनने में काफी दिक्कत आती थी और समय भी लगता था। इसी के मद्देनजर उन्होंने रेडी-टू-वियर साड़ी तैयार करने के बिजनेस के बारे में सोचा। उन्होंने वन मिनट साड़ी नाम से ब्रांड की शुरुआत की।

One Minute Saree Success Story

One Minute Saree Success Story : कभी-कभी किसी के सामने कोई ऐसी दिक्कत आती है, जिससे वो परेशान हो जाता है। मगर कुछ अक्लमंद लोग इस समस्या से ही कोई नया आइडिया ढूंढते हैं। इन नये आइडिया में बिजनेस के अवसर भी शामिल हैं। ऐसे लोगों में से एक साशा रेवांकर (Sasha Revankar) हैं। साशा ने साड़ी (Saree) से जुड़ी एक समस्या देखी और इसी से उन्हें बिजनेस का ऐसा शानदार आइडिया मिला, जिससे आज वे करोड़पति बन गई हैं। आगे जानिए उनकी कहानी।

एक मिनट में साड़ी पहनने का कंफर्ट 

साशा को साड़ी पहनना पसंद है। मगर उन्हें साड़ी पहनने में काफी दिक्कत आती थी और समय भी लगता था। इसी के मद्देनजर उन्होंने रेडी-टू-वियर साड़ी तैयार करने के बिजनेस के बारे में सोचा। उन्होंने वन मिनट साड़ी (One Minute Saree) नाम से ब्रांड की शुरुआत की।

वन मिनट साड़ी (One Minute Saree) वेबसाइट के अनुसार साशा एक बार अपनी बेटियों के साथ एक शादी में गईं और साड़ी पहनने का फैसला किया। पर साड़ी पहनने में उन्हें आधा घंटा लगा और उन्होंने काफी दिक्कतों का अनुभव किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सॉल्यूशन है वन मिनट साड़ी

साशा कहती हैं कि उनकी एक सहकर्मी को भी साड़ी पहनने में काफी दिक्कत तब आई, जब उनकी सास ने एक मौके पर साड़ी पहनने को कहा। साशा ने कई दर्जियों (टैलर्स) से बात की और सॉल्यूशन के तौर पर वन मिनट साड़ी आइडिया निकला।

क्या करता है ब्रांड

साशा का ब्रांड “प्री-स्टिच्ड” साड़ी और “साड़ी ड्रेसेस” तैयार करता है। यानी ये होती साड़ी ही हैं, लेकिन इन्हें ड्रेस की तरह पहना जाता है और ये सिली हुई होती हैं। साशा ने जब पहली बार इस तरह की साड़ी खुद पहनी तो उन्हें काफी हैरानी हुई, क्योंकि उसकी फिटिंग काफी शानदार थी। उन्हें वो साड़ी पहनने में एक मिनट से कम समय लगा।

एक करोड़ हुआ टर्नओवर

साशा के ब्रांड की साड़ियों की कीमत 1500 से 10000 रु तक है। योअर स्टोरी के अनुसार शुरुआत के बाद से वन मिनट साड़ी ने अब तक 5,000 से अधिक ऑर्डर पूरे किए हैं और वित्त वर्ष 22-23 में, वन मिनट साड़ी ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.