Bigg Boss 17: ओरी को होनेवाली है ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री, सलमान खान के साथ शुरू करने जा रहे हैं शूटिंग
फिल्मी सिलेब्रिटी से लेकर नीता अंबानी और ईशा अंबानी जैसी हस्तियों के साथ अक्सर इंटरनेट पर नजर आनेवाले ओरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर से लेकर नीसा देवगन और भूमि पेडनेकर जैसी एक्ट्रेस के बेस्ट फ्रेंड के तौर पर जाने जानेवाले Orhan Awatramani यानी […]

फिल्मी सिलेब्रिटी से लेकर नीता अंबानी और ईशा अंबानी जैसी हस्तियों के साथ अक्सर इंटरनेट पर नजर आनेवाले ओरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि जान्हवी कपूर से लेकर नीसा देवगन और भूमि पेडनेकर जैसी एक्ट्रेस के बेस्ट फ्रेंड के तौर पर जाने जानेवाले Orhan Awatramani यानी ओरी बहुत जल्द ‘बिग बॉस 17‘ के घर के अंदर मौजूद होंगे।
Etimes की रिपोर्ट के मुताबिक, ओरी ‘बिग बॉस 17‘ में बहुत जल्द वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने जा रहे हैं। चाहे फिल्मी पार्टियां हों या फिर बिजनेसमैन या पॉलिटिशियंस की पार्टियां, सारे सिलेब्रिटीज़ के साथ ओरी जरूर नजर आया करते हैं। ओरी की इंडस्ट्री में दोस्ती की बात करें तो जान्हनी कपूर से लेकर नीसा देवगन, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, दीपिका पाजदुकोण जैसी तमाम एक्ट्रेसेस उनकी इस लिस्ट में मौजूद हैं।
https://www.instagram.com/reel/Cz8ty1qMNKR/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cb513dcf-329a-4f2c-84c1-2c0b433935e0&ig_mid=39CDC5A9-5F26-40CC-B5E6-8B4565BB0FDF
सलमान के साथ एंट्री सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे ओरी
ओरी अपने अंदाज के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरा करते हैं। अब चर्चा उनके ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री की हो रही है। ईटाइम्स ने सूत्र के हवाले से बताया है कि इस शो के सेट पर ओरी कल यानी गुरुवार को पहुंचेंगे और उम्मीद है कि सलमान के साथ एंट्री सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। कहा जा रहा है कि सलमान ही इंडियन ऑडियंस और कंटेस्टेंट्स से उनका परिचय भी कराएंगे। हालांकि, इसकी कोई जानकारी नहीं है कि वह शो के बीच से बाहर निकल आएंगे या फिर आखिर तक बने रहेंगे।
Breaking #BiggBoss17 #OrhanAwatramani, who is known as ‘Orry’ is all set to enter Bigg Boss 17. #Etimes pic.twitter.com/9R5TotWiJW
— The Khabri (@TheKhabriTweets) November 22, 2023
https://www.instagram.com/p/CdyHz29DLQd/?utm_source=ig_embed&ig_rid=85879f42-4b67-48b6-9845-40e22e3ed85f&ig_mid=37A225F0-FC2A-44CC-BEDC-0083B26AFFAD
लोग करते हैं एक ही सवाल- ये ओरी है कौन?
उन्होंने सोशल मीडिया पर लगभग सभी फिल्म एक्ट्रेसेसे और स्टार किड्स के साथ देखकर अक्सर लोग बस यही सवाल करते हैं कि ये ओरी है कौन? यकीनन इनकी शो में एंट्री के साथ ही लोगों को उनके बारे में काफी कुछ पता लग जाएगा।
https://www.instagram.com/p/Cd52_MkMoe0/?utm_source=ig_embed&ig_rid=387c6948-70c7-4425-84b9-ca7c01b24376&ig_mid=5378201B-E826-4D6A-A5E5-708EDF872257
ओरी ने बताया था- पहले वेटर्स ग्रुप का थे हिस्सा
हाल ही में एक पॉडकास्ट ‘मेन्स लॉकर रूम’ पर पहुंचे ओरी ने बताया था कि वह क्या काम किया करते थे पहले। उन्होंने कहा कि वह पहले टेबल सफाई का काम किया करते थे। ओरी ने बताया- उन दिनों हमारे छोटे से वेटर्स ग्रुप का मैं हिस्सा था और मैं टेबल साफ किया करता था। ओरी ने ये भी कहा कि उनके फ्रेंड बनने के लिए पहले आपको फेमस होना होगा और अच्छा दिखना भी बहुत जरूरी है।
Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.
