Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Primebook Price in India: 12,490 रुपये में मिल रहा लैपटॉप Primebook, क्या JioBook से बेहतर है ऑप्शन?

Primebook Price in India: 12,490 रुपये में मिल रहा लैपटॉप Primebook, क्या JioBook से बेहतर है ऑप्शन?

Primebook Price in India: एक बजट लैपटॉप खरीदना हो, तो आपको कुछ ही ऑप्शन मिलते हैं. कंज्यूमर्स के पास 30 हजार रुपये के बजट में ही एक लैपटॉप मिल पाता है. हालांकि, अब मार्केट में कुछ सस्ते ऑप्शन भी है. लगभग 15 हजार रुपये के बजट में आप Chrome Book खरीद सकते हैं, जो सामान्य […]

Primebook Price in India: 12,490 रुपये में मिल रहा लैपटॉप Primebook, क्या JioBook से बेहतर है ऑप्शन?

Primebook Price in India: एक बजट लैपटॉप खरीदना हो, तो आपको कुछ ही ऑप्शन मिलते हैं. कंज्यूमर्स के पास 30 हजार रुपये के बजट में ही एक लैपटॉप मिल पाता है. हालांकि, अब मार्केट में कुछ सस्ते ऑप्शन भी है. लगभग 15 हजार रुपये के बजट में आप Chrome Book खरीद सकते हैं, जो सामान्य यूज के लिए पर्याप्त होता है.

एक विंडोज लैपटॉप के मुकाबले क्रोमबुक सस्ता होता है. दोनों के फीचर्स में भी काफी ज्यादा अंतर होता है. जहां विंडोज में आपको एक फुल लैपटॉप एक्सपीरियंस मिलता है. वहीं क्रोमबुक कहीं ना कहीं Android के Web वर्जन जैसा लगता है. हालांकि, ये एक सस्ता विकल्प है.

कितनी है कीमत?

ऐसे में अगर आपका बजट कम है और आप 20 हजार रुपये तक में एक अच्छा लैपटॉप चाहते हैं, तो इसे ट्राई कर सकते हैं. 15 हजार रुपये के बजट में JioBook और Primebook काफी ज्यादा पॉपुलर हैं. हालांकि, प्राइमबुक ज्यादा बेहतर ऑप्शन है क्योंकि इसमें बेहतर ऑप्टिमाइज़ ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है.

ये लैपटॉप कई कॉन्फिग्रेशन में आता है. इसका सबसे सस्ता वेरिएंट 12,490 रुपये का है, जो Wi-Fi वर्जन है. इसमें दमदार फीचर्स के साथ Android वर्जन मिलता है. हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर ये प्रोडक्ट फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है. कंपनी DC पोर्ट वाले Primebook 4G को खरीद सकते हैं. ये लैपटॉप 13,490 रुपये में मिल रहा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?

Primebook 4G एक पतला और हल्का लैपटॉप है, जिसे आप अपने बच्चों को दे सकते हैं. पढ़ाई लिखाई के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. इसमें यूजर्स को 4G SIM का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा लैपटॉप 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. डिवाइस में 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलता है.

Primebook 4G के स्टोरेज को आप 512GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं. ये लैपटॉप MediaTek प्रोसेसर पर काम करता है. डिवाइस में 2MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस लैपटॉप में 11.6-inch का डिस्प्ले मिलता है.

प्राइमबुक Android पर बेस्ड है और Microsoft Office के एक्सेस के साथ आता है. इसका S वर्जन यानी Primebook S 4G भी आता है. इसकी कीमत 15,490 रुपये है. इसमें यूजर्स को 64GB की जगह 128GB स्टोरेज मिलता है.