Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Section 144 in Delhi: Farmers’ March को ध्यान में रखते हुए, देश की राजधानी दिल्ली में कई सख्त नियम लागू

Section 144 in Delhi: Farmers’ March को ध्यान में रखते हुए, देश की राजधानी दिल्ली में कई सख्त नियम लागू

दिल्ली में किसान आंदोलन को ध्यान में रखते ही कई बड़े फैसले लिए गए है जिससे देश की राजधानी दिल्ली में किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोक सके।  सरकार नें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से जुड़ी सड़कों पर भी checkpoints बनाएं है, जिससे दिल्ली में किसी भी प्रकार के हथियार या explosive material […]

Section 144 in Delhi: Farmers’ March को ध्यान में रखते हुए, देश की राजधानी दिल्ली में कई सख्त नियम लागू

दिल्ली में किसान आंदोलन को ध्यान में रखते ही कई बड़े फैसले लिए गए है जिससे देश की राजधानी दिल्ली में किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोक सके। 

सरकार नें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से जुड़ी सड़कों पर भी checkpoints बनाएं है, जिससे दिल्ली में किसी भी प्रकार के हथियार या explosive material प्रवेश नहीं कर पाएंगे। 

No Public Gathering: पाँच से ज्यादा लोगों के एक जगह इकट्ठा होने पर रोक

Farmers Group नें 13 फरवरी को Minimum Support Price के लिए दिल्ली में विशाल march का ऐलान किया है। जिसके चलते देश की राजधानी में Section 144 imposed की गयी है जिसके अंतर्गत एक स्थान पर ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। 

Delhi Police Commissioner संजय अरोड़ा नें इस बात की पुष्टि की साथ ही बताया की राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाये जा रहें है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Farmers Protest Delhi: शादियों एवं आयोजनों के लिए लेनी होगी अनुमति

राजधानी में शादी या किसी भी आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। साथ ही loud Speakers या किसी भी तरह की आतिशवाजी पर सख्त रोक लगाई गयी है। 

सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी ट्रैक्टर ट्रोली या ट्रक जिसमें विस्फोटक या ज्वलनशील सामग्री ले जाई जा सके, वे सभी शहर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। 

इन नियमों का पालन न करने पर Section 188 के अनुसार केस दर्ज किया जायेगा साथ ही उचित कार्यवाही होगी। दिल्ली में पहले जब किसान आंदोलन हुए थे उस समय राजधानी को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। 

दंगे, पथराव जैसी घटनाएं चरम पर थी साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह विफल नजर आई थी। ऐसे में प्रशासन इस बार किसी भी तरह की रिस्क नहीं लेना चाहेगा, जिसके लिए इंतजाम कर लिए गए हैं।