Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Share Market Opening 13 March: वैश्विक सपोर्ट से मजबूत खुला बाजार, 6 फीसदी से ज्यादा उछला आईटीसी स्टॉक

Share Market Opening 13 March: वैश्विक सपोर्ट से मजबूत खुला बाजार, 6 फीसदी से ज्यादा उछला आईटीसी स्टॉक

Share Market Opening 13 March: दो दिनों से कायम प्रेशर के बाद आज बुधवार को घरेलू बाजार ने राहत की सांसें लीं. वैश्विक बाजार से मिल रहे सपोर्ट के बीच दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार की शानदार शुरुआत की. इस तरह रहा शुरुआती सेशन सुबह […]

Share Market Opening 13 March: वैश्विक सपोर्ट से मजबूत खुला बाजार, 6 फीसदी से ज्यादा उछला आईटीसी स्टॉक

Share Market Opening 13 March: दो दिनों से कायम प्रेशर के बाद आज बुधवार को घरेलू बाजार ने राहत की सांसें लीं. वैश्विक बाजार से मिल रहे सपोर्ट के बीच दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने सप्ताह के तीसरे दिन कारोबार की शानदार शुरुआत की.

इस तरह रहा शुरुआती सेशन

सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर जब बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी अच्छी तेजी में थे. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 230 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,900 अंक के पास कारोबार कर रहा था. आज के कारोबार में सेंसेक्स एक बार फिर से 74 हजार अंक के स्तर को पार कर सकता है. निफ्टी 55 अंक मजबूत होकर 22,390 अंक के पार निकला हुआ था.

प्री-ओपन सेशन में ऐसे संकेत

घरेलू बाजार प्री-ओपन सेशन में हल्की तेजी में था. गिफ्टी सिटी में निफ्टी का वायदा सुबह में 22,459 अंक पर था, जो पिछले बंद स्तर की तुलना में करीब 10 अंक ऊपर था. प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 330 अंक से ज्यादा की बढ़त लेकर फिर से 74 हजार अंक के पास पहुंचा हुआ था. निफ्टी करीब 100 अंक मजबूत होकर 22,430 अंक के पार निकला हुआ था.

वैश्विक बाजारों में लौटी तेजी

लगातार गिरावट के बाद वैश्विक बाजार तेजी की राह पर लौट आए हैं. मंगलवार को वॉल स्ट्रीट ने राहत की सांसें लीं. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.61 फीसदी की तेजी में बंद हुआ था. एसएंडपी500 में 1.12 फीसदी की और नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 1.54 फीसदी की शानदार तेजी आई थी. आज सप्ताह के तीसरे दिन एशियाई बाजार में भी मजबूत का ट्रेंड दिख रहा है. जापान का निक्की 0.73 फीसदी चढ़ा हुआ है. टॉपिक्स इंडेक्स 0.79 फीसदी के फायदे में है. दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.48 फीसदी की तेजी है. हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स फ्यूचर ट्रेड में हल्की गिरावट के संकेत दिखा रहा है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

एक दिन पहले ऐसा रहा बाजार

इससे पहले सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी बाजार पर दबाव बना रहा. उथल-पुथल भरे कारोबार के बाद सेंसेक्स 165.32 अंक (0.22 फीसदी) की हल्की तेजी के साथ 73,667.96 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 3.05 अंक (0.014 फीसदी) के मामूली फायदे के साथ 22,335.70 अंक पर रहा था. सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांकों में बड़ी गिरावट देखी गई थी.

शुरुआती कारोबार में बड़े शेयर

शुरुआती सेशन में सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर फायदे में दिख रहे थे. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 के भाव फायदे में थे. आईटीसी के भाव में जबरदस्त तेजी थी और शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ था. नेस्ले इंडिया का शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत था. दूसरी ओर पावरग्रिड कॉरपोरेशन का शेयर सबसे ज्यादा करीब 1.75 फीसदी के नुकसान में था. भारती एयरटेल और एनटीपीसी जैसे शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा लुढ़के हुए थे.