Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Stop Clock Rule: क्रिकेट के खेल में आया बड़ा बदलाव, अब से इस्तेमाल होंगी Stopwatch, ICC नें लिया खतरनाक निर्णय

Stop Clock Rule: क्रिकेट के खेल में आया बड़ा बदलाव, अब से इस्तेमाल होंगी Stopwatch, ICC नें लिया खतरनाक निर्णय

हाल ही में क्रिकेट में एक नया नियम International Cricket Council (ICC) की तरफ से लागू किया गया है। इस नये सिस्टम के अंतर्गत अब से खेल में Stopwatch का इस्तेमाल किया जायेगा जो की खेल में समय को बचाने में काफी मददगार साबित होगा।  क्या है ये नया नियम ICC द्वारा लागू किये गए […]

Stop Clock Rule: क्रिकेट के खेल में आया बड़ा बदलाव, अब से इस्तेमाल होंगी Stopwatch, ICC नें लिया खतरनाक निर्णय

हाल ही में क्रिकेट में एक नया नियम International Cricket Council (ICC) की तरफ से लागू किया गया है। इस नये सिस्टम के अंतर्गत अब से खेल में Stopwatch का इस्तेमाल किया जायेगा जो की खेल में समय को बचाने में काफी मददगार साबित होगा। 

क्या है ये नया नियम

ICC द्वारा लागू किये गए इस नियम के अनुसार ओवर समाप्त होने के अगले 60 सेकंड के भीतर अगर अगले ओवर की शुरुआत नहीं होती है तो उस स्थिति में गेंदवाजी कर रही टीम पर पेनल्टी लगाई जायेगी। 

अगर बार-बार ऐसा होता है तो सामने वाली टीम के खाते में 5 अतिरिक्त रन जोड़ दिए जायेंगे। ICC का यह निर्णय क्रिकेट प्रेमियों को काफी पसंद आया है तो कुछ लोगों नें इस पर आपत्ति भी जताई है। 

कितने मिनट तक बच सकतें हैं इस नियम से

Stopwatch Rule की मदद से per innings करीब 20 मिनट तक बच सकतें हैं। ऐसे में ICC का ये बदलाब खेल में समय बचाने को लेकर काफी अहम हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आमतौर पर ऐसा देखा जाता है की Slow Over Rate के चलते कप्तानों पर जुर्माना लगाया जाता है लेकिन पांच रन की पेनल्टी जल्दी ओवर कराने में ज्यादा कारगर साबित हो सकती है। 

स्क्रीन पर दिखाई देगी Stopwatch

जब ओवर समाप्त होगा तो मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर एक Timer शुरू हो जायेगा। वो जैसे ही 60 पर पहुँचे उससे पहले गेंदवाज को अपना ओवर शुरू करना होगा।

कुछ इस ही तरह का नियम DRS में भी इस्तेमाल होता है हालांकि वहाँ केवल 15 सेकंड का वक़्त दिया जाता है जिसमें बल्लेबाज या टीम के कप्तान को अपना निर्णय लेना होता है। आगामी T20 विश्वकप में ये नया नियम खेल को और रोचक बनाने में मदद करेगा साथ ही समय की भी काफी बचत होगी।