Sunlight Benefits: पानी पीने जितना जरूरी है धूप लेना, कड़क बनेगी हड्डियां, जबरदस्त नींद आएगी
हम अब तक यही सुनते आए हैं कि धूप में रहने से त्वचा काली पड़ जाती है। क्योंकि जब सीधी धूप देर तक त्वचा पर पड़ती है, तो सनबर्न हो सकता है। इससे बचने के लिए लोग सूर्य की रोशनी में रहना पसंद नहीं करते। लेकिन त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही शरीर को […]

हम अब तक यही सुनते आए हैं कि धूप में रहने से त्वचा काली पड़ जाती है। क्योंकि जब सीधी धूप देर तक त्वचा पर पड़ती है, तो सनबर्न हो सकता है। इससे बचने के लिए लोग सूर्य की रोशनी में रहना पसंद नहीं करते। लेकिन त्वचा को स्वस्थ रखने के साथ ही शरीर को भी स्वस्थ रखना जरूरी है। मानव शरीर को पोषक तत्वों के साथ ही कई विटामिन्स की भी जरूरत होती है। जिनमें से एक है विटमिन डी।
धूप लेना है जरूरी
हमारा शरीर बहुत ज्यादा विटामिन डी का उत्पादन नहीं कर पाता, इसलिए डॉक्टर्स रोजाना 20-30 मिनट धूप लेने की सलाह देते हैं। NIH के अनुसार (ref.), ज्यादातर विटामिन डी हम सूर्य की किरणों से ही प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य की किरणें शरीर के लिए कई मायने में फायदेमंद हैं। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रोग भी दूर हो जाते हैं। अगर आपको भी सूरज देखे महीने बीत गए हैं, तो आइए जानते हैं कि धूप लेना शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है।
तनाव कम करे
सुबह-सुबह की गुनगुनी धूप में बैठने से शरीर में मेलाटोनिन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे स्ट्रेस लेवल काफी कम हो जाता है। कह सकते हैं कि धूप सेंकना तनाव से छुटकारा पाने का अच्छा तरीका है। यह जरूरी नहीं कि आप धूप में सिर्फ बैठे या खड़े रहें। आप चल-फिर सकते हैं, खेल सकते हैं और तरह तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। इससे भी आपका तनाव कम हो जाएगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
बहुत कम लोग जानते हैं कि धूप हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करती है। सूर्य की रोशनी में रहने से हम बहुत कम समय में अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। बता दें कि एक हेल्दी इम्यून सिस्टम कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
कमजोर हड्डी को मजबूत बनाने में कैल्शियम के अलावा विटामिन डी की भी मुख्य भूमिका है। सूरज की रोशनी विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रोत है। अगर 15 मिनट भी धूप में रहकर कसरत की जाए, तो हड्डियां स्वस्थ रहती हैं। डॉक्टर्स भी खासतौर से सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा धूप लेने की सलाह देते हैं।
स्लीप क्वालिटी में सुधार करे
एक स्टडी के मुताबिक, अगर सुबह 1 घंटे भी ठीक से धूप ले ली जाए, तो रात में अच्छी नींद आती है। इसके पीछे साधारण सा कांसेप्ट है। आप जितना ज्यादा धूप में रहेंगे, सोते वक्त आपकी बॉडी से उतना ही ज्यादा मेलाटोनिन प्रोड्यूस होगा। जिससे आपको बेहतर नींद आएगी।
वजन कंट्रोल में रखे
कई स्टडी बताती हैं कि सूर्य के प्रकाश और बीएमआई के बीच गहरा कनेक्शन है। दरअसल, धूप लेने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल में गिरावट आने लगती है, जिससे वजन तेजी से कम होता है। सर्दियों में करीब 15 मिनट धूप सेंकना वेट लॉस के लिए फायदेमंद बताया गया है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
Last updated on January 3, 2024. This article represents the author's views.
